ISIS को चुनौती : 40 साल बाद इराक में होगा ब्यूटी कॉन्टेस्ट


 

IRAK_56753ed435024

इराक: 40 साल बाद इराक में मिस इराक ब्यूटी कॉन्टेस्ट आज से शुरू होने जा रहा है. इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाली लड़कियां तो बेखौफ हैं, लेकिन इस प्रोग्राम को ऑर्गनाइज करने वालो को ISIS और दूसरे आतंकी संगठनों से धमकीया मिल रही है. जानकरी दे की ब्यूटी कॉन्टेस्ट होने पर खतरनाक परिणाम भुगतने की धमकी के बाद ऑर्गनाइजर्स ने स्विमसूट सेशन कैंसल कर दिया है.

वही दूसरी और कॉन्टेस्ट के फाइनल राउंड के लाइव टेलिकास्ट का इरादा भी बदल दिया गया है. जानकारी दे की पहले ये कॉन्टेस्ट अक्टूबर में होने वाले थे, लेकिन धमकियों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था. इस कॉन्टेस्ट में तक़रीबन 150 इराकी लड़कियां बाकायदा जींस-टीशर्ट में शामिल हो रही हैं और उन पर कट्टरपंथियों की धमकी का असर भी नहीं दिख रहा. इस प्रोग्राम शामिल होने वाली लड़कियों में से 10 कंटेस्टेंट्स को चुना जाएगा, जो की थाईलैंड और इजिप्ट में होने वाले ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शिरकत करेंगी.

देखा जाए तो इराक में एक तबका इस तरह के इवेंट्स को ऑर्गनाइज करने के पक्ष में है. उसका कहना है कि अगर इस तरह के इवेंट्स ऑर्गनाइज किए जाते हैं तो इससे देश में हालात सुधारे जा सकते हैं. शांति बहाल की जा सकती है. आपको बता दे की इराक के एक तिहाई हिस्से पर ISIS ने कब्ज़ा कर रखा है और वह हमेशा से ही मुस्लिम महिलाओ के शरीर ढंके रहने की बात करता है. अगर महिलाए शरीर का अंग दिखती है तो उन्हें वह बेहद खौफनाक सजा देकर मौत के घाट उत्तर देता है.


Scroll To Top
Translate »