नववर्ष पर बीएसएनएल ने कॉल दरों में 80 प्रतिशत कटौती की


 

BSNL-80-percent-cut-in-tariffs-on-New-Years

नई दिल्ली। भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को नए साल से पहले ही सस्ती कॉल का तोहफा दिया है। बीएसएनएल ने प्रीपेड कनेक्शन लेने वाले नए ग्राहकों के लिए प्रति मिनट और प्रति सेकेंड प्लान की कॉल रेट में 80 फीसदी तक की भारी कटौती करने की घोषणा की है।
बीएसएनएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि, कंपनी ने अपना बुनियादी ढांचा चुस्त दुरस्त किया है। हमने नए ग्राहकों के लिए मोबाइल कॉल दरें 80 प्रतिशत तक घटाने का निर्णय किया है ताकि वे उन्नत सेवाओं का अनुभव ले सकें।
उन्होंने कहा कि कॉल दरें प्रति मिनट और प्रति सेकेंड दोनों के बिलिंग प्लान में घटाई गई हैं और यह कनेक्शन लेने के प्रथम दो महीने के लिए वैध होंगी। बीएसएनएल का कनेक्शन लेने वाले नए ग्राहक को प्रति सेकेंड प्लान के लिए 36 रपये और प्रति मिनट प्लान के लिए 37 रुपए का प्लान वाउचर खरीदना होगा।
नई प्रीपेड सिम लेने पर शुरूआती 60 दिनों तक यह नया प्लान काम करेगा। नए प्लान के तहत 37 रुपए के प्रति मिनट प्लान के अंतर्गत बीएसएनएल टू बीएसएनएल लोकल व एसटीडी कॉल दर 10 पैसा प्रति मिनट होगी, जबकि बीएसएनएल टू अदर नेटवर्क लोकल व एसटीडी कॉल दर 30 पैसा प्रति मिनट होगी।
इसी प्रकार 36 रुपए के प्रति सेकेंड प्लान के अंतर्गत अपने नेटवर्क में लोकल व एसटीडी कॉल दर एक पैसा प्रति 3 सेकेंड होगी, जबकि अन्य नेटवर्क पर लोकल व एसटीडी कॉल दर 2 पैसा प्रति 3 सेकेंड होगी। इससे नए ग्राहकों को जोडऩे में मदद मिलेगी। बीएसएनएल के सभी सस्ते प्लान और स्पेशल टैरिफ वाउचर की जानकारी वेबसाइट बीएसएनएल.को.इन पर हासिल की जा सकती है।


Scroll To Top
Translate »