आम आदमी पार्टी ने अरुण जेटली की संपत्ति को लेकर उठाए सवाल


 

AAP-Arun-Jaitley-raised-questions-about-the-property

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर लगाए जा रहे आरोप रूकने का नाम नहीं ले रहे है। आप ने अरुण जेटली की संपत्ति पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि 6 वर्षों में ही उनकी संपत्ति में 6 गुणा बढ़ोतरी कैसे हो गई? आप पार्टी का आरोप है कि 2006 से 2012 तक जेटली की संपत्ति 24 करोड से बढकर 120 करोड रुपए हो गई।

इसके बाद कीर्ति आजाद और बिशन सिंह बेदी ने भी जेटली पर निशाना साधते हुए डीडीसीए में घोटाले के आरोप लगाए हैं। बेदी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के पहले ऐसे सीएम हैं, जिन्होंने डीडीसीए के भ्रष्टाचार के विरूद्ध कदम उठाया है।


Scroll To Top
Translate »