लखनऊ. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) बिल्डिंग की आधारशिला रखी। राजधानी स्थित यह ऑफिस छह राज्यों का हेडक्वार्टर होगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि एनआईए के ऑफिस बनाने के पीछे यूपी में स्लीपिंग मॉडयूल्स पर पैनी नजर रखना है। एनआईए की साख देश ही नहीं पूरी दुनिया में बहुत अच्छी है। भारत ने माओवाद पर कंट्रोल किया है और अब टेरिरिज्म पर भी कंट्रोल कर लेंगे।
एनआईए के दफ्तर के लिए यूपी सरकार द्वारा जमीन देने पर राजनाथ सिंह ने सीएम अखिलेश का आभार जताते हुए उन्हें शुक्रिया कहा। गृहमंत्री ने कहा कि राजधानी में एनआईए का ऑफिस लखनऊ में बनना गर्व की बात है, क्योंकि मैं गृहमंत्री ही नहीं बल्कि लखनऊ का सांसद भी हूं। गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री शनिवार से तीन दिवसीय लखनऊ के दौरे पर हैं।
स्लीपिंग मॉड्यूल्स पर रहेगी नजर
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि एनआईए के ऑफिस बनाने के पीछे यूपी में स्लीपिंग मॉडयूल्स पर पैनी नजर रखना है। यूपी में कई देश विरोधी गतिविधियों में शामिल अपराधियों के पकड़े जाने के बाद यूपी में एनआईए के ऑफिस की जरूरत महसूस की जा रही थी।
डेढ़ साल में तैयार हो जाएगा ऑफिस
लखनऊ के गोमतीनगर एक्सटेंशन के 726 सेक्टर-7 में बनने वाले ऑफिस पर करीब 33 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। एनआईए ऑफिस कैंपस 2.5 एकड़ में फैला है। अगले डेढ़ साल के अंदर ये प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।
आईएसआईएस से डरने की जरूरत नहीं है
रविवार को तालीम की ताकत कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राजनाथ ने कहा था कि इन दिनों दुनिया में आईएसआईएस का खौफ है, लेकिन भारत पर इसका असर कभी नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल हिंदुस्तान अकेला ऐसा देश है, जहां अगर किसी परिवार का लड़का गलत राह पर जाना चाहता है तो उसके मां-बाप ही उन्हें रोकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगक हमने अपनी संस्कृति बचा कर रखा तो भारत से मजबूत और धनवान देश कोई और नहीं होगा।
https://rashtriyadinmaan.com

