फेस आॅंफ द ईयर के विजेताओं को श्रीमती अपर्णा यादव ने किया पुरस्कृत


index
लखनऊ, । जेपीएस वेलफेयर फाउन्डेशन के तत्वाधान में फेस आॅंफ द ईयर 2015 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में बी-अवेयर फाउन्डेशन की संरक्षिका, समाज सेविका अपर्णा यादव उपस्थित रही। श्रीमती अपर्णा यादव द्वारा फेस आॅंफ द ईयर 2015 के सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अपर्णा यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहाकि हिम्मत और हौसला रखा जाये तो प्रत्येक प्रतियोगिता में जीत हासिल की जा सकती है।
आज नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। माडलिंग और बाॅलीबुड की दुनिया में लखनऊ के कई चेहरों ने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी लोग अपने हुनर का सदुपयोग करके अपना और अपने प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर वैश्विक एकता पर बात करते हुए कहाकि पूरे विश्व में लगभग चार सौ उन्तीस धर्म और मजहब के लोग है। जिसमें लगभग तीन सौ धर्म और मजहब के लोग भारत की भूमि को छूकर गये। इस देश की भूमि को जो भी छूकर गया, वह बहुत ही आगे बढ़ा। हमारे देश की संस्कृति, सभ्यता और वातावरण आज भी हर किसी के दिल में राज करता है। हमारे आपसी प्रेम को ना ही कोई धर्म और मजहब बांट पाया है और ना ही बांट पायेगा।
     जेपीएस वेलफेयर फाउन्डेशन ने 18 से 20 दिसम्बर के बीच तीन दिवसीय फोटो शुट फेस आॅंफ द ईयर 2015 का आयोजन किया। जिसमें लखनऊ सहित कई जनपदों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरस्कार पाने वाले में प्रथम पुरस्कार प्रियम सिंह, प्रथम उप विजेता सुविग्या वाजपेयी, द्वितीय उप विजेता मधुबाला कुमारी को दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतियोगिता के अंतर्गत वफा एहसान को बादलों में चांद और सबा अली को चेहरा जैसे रोशन सवेरा का खिताब दिया गया। इस अवसर पर सुपर माडल मेनका अधिकारी, नबीला अहमद, समाज सेवी योगेश त्रिपाठी, अरविन्द सक्सेना, विपिन राठौर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »