मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की बेहतर रिहाइश की व्यवस्था करने के प्रमुख सचिव गृह को निर्देश भी दिए
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पुलिस लाइन में कल एक दुर्घटना में मृत कांस्टेबिल श्री अनिल अवस्थी के परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रमुख सचिव गृह से नई पुलिस लाइन बनने में देरी के कारणों के सम्बन्ध में कल सुबह 10 बजे तक स्पष्टीकरण भी मांगा है।
मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह को पुलिसकर्मियों की बेहतर रिहाइश की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।
श्री यादव ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।
https://rashtriyadinmaan.com

