पठानकोट में सभी पांच आतंकियों के खात्मे और हमले को नाकाम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा बलों को बधाई दी है. मैसूर में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कहा कि हमारी सेना के पास हर हमले का मुंहतोड़ जबाव देने की ताकत है. मोदी ने बिना नाम लिए सियासी दलों को ऐसे मौकों पर एक सुर में बोलने की नसीहत भी दी.
प्रधानमंत्री ने अवधूत दत्ता पीठम के कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा, ‘मानवता के दुश्मन जो भारत की तरक्की नहीं देख सकते, ऐसे लोगों ने पठानकोट में हमला किया . लेकिन हमारे जवानों ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया. मुझे अपने जवानों पर गर्व है.’
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘मुझे देश के जवानों पर गर्व है और मैं उनका अभिनंदन करना चाहता हूं. जब युद्ध होते हैं तो दुश्मन देश अपने सामने वाले देश की सैन्य शक्ति पर घात करने की कोशिश करते हैं. आज मानवता के दुश्मनों ने, जिनको भारत की प्रगति को देखने में परेशानी होती है, ऐसी ताकतों ने पठानकोट में हिंदुस्तान की सैन्य शक्ति के अहम अंग एयरबेस को उड़ाने की कोशिश की. लेकिन हमारे जवानों ने उनके इरादों को खाक में मिला दिया.
https://rashtriyadinmaan.com

