केजरीवाल पर स्‍याही फेंकने वाली महिला का आरोप, ऑड-ईवन योजना की आड़ में कई करोड़ का सीएनजी घोटाला


 

100807-bhavna-ink-at

नई दिल्‍ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को स्‍याही फेंकने वाली आरोपी महिला भावना अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूला तो सफल रहा, लेकिन उसकी आड़ में एक बड़े

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भावना अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर सीएनजी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है। भावना ने कहा है कि ऑड-ईवन योजना काफी सकारात्‍मक थी लेकिन इसके पीछे बड़ा सीएनजी घोटाला है। इसका मेरे पास एक स्टिंग भी है। इसी वजह से मैं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और परिवहन मंत्री गोपाल राय से मिलना चाहती थी लेकिन वे मुझसे मिलने के लिए तैयार नहीं हुए। स्‍याही फेंकने के मामले में आरोपी महिला ने यह भी कहा कि सीएनजी स्टिकरों को बाइकों के नंबर पर भी जारी कर दिया गया। उन्‍होंने (आप सरकार) सीएनजी में घोटाला किया और मेरे पास इसे साबित करने के लिए पूरा सबूत है।


Scroll To Top
Translate »