अवर अभियन्ताओं को 4800 ग्रेड पे दिलाने में करेंगे,पूरा सहयोगःगुप्ता


 

kkoiuhjuy7अवर अभियन्ताओं को गैर तकनीकी कार्यो में लगाने का करेंगे विरोध

लखनऊ। उ.प्र.डिप्लोमा इंजी. संघ,लो.नि.वि. के 94 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि इं.ए. के. गुप्ता, प्रमुख अभियन्ता विकास एवं विभागाध्यक्ष लो.नि.वि.ने कहा कि अवर अभियन्ता विभाग की जड है। विभाग की छवि अवर अभियन्ताओं के गुणवत्तापूर्ण कार्यो से ही निर्धारित होती है। उन्होने कहा कि अवर अभियन्ताओं को गंुणवत्तापूर्ण कार्य कराने में काफी समस्याओं का सामना करना पडता है जिससे वे पूरी तरह से वाकिफ हैं। उन्होने हर स्तर पर पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया । उन्होने महासंघ द्वारा अवर अभियन्ताओं को 4800 ग्रेडपे दिलाने की माॅग को जायज बताया एवं पूरा सहयोग देने का वादा किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये इं.सलेक चन्द्र ,प्रमुख अभियन्ता, परिकल्प व नियोजन एवं इं.पीयूष द्विवेदी,डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी प्रमोशन सेल ने 94 वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डिप्लोमा इंजी. संघ के अध्यक्ष इं.हरि किशोर तिवारी ने कहा कि अवर अभियन्ता पूरी इमानदारी से अपना कार्य करते हैं इसी वजह से विभाग की छवि अच्छी बनी हुई है। इसीलिए किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिये लोक निर्माण विभाग को ही याद किया जाता है ।

स्थापना दिवस समारोह में हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी इं.विश्वनाथ त्रिपाठी को संघ रत्न प्रदान किया गया। समारोह में आये सेवा निवृत्त अवर अभियन्ताओं को श्ंााल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डिप्लोमा इंजी.महासंघ के अध्यक्ष इं.एस. के.पाण्डे , सेतु निगम के अध्यक्ष इं.एस.पी.गुप्ता, महासचिव इं.दिवाकर गौतम , आवास विकास के अध्यक्ष इं.कमलेश्वर तिवारी, महामंत्री राजीव श्रीवास्तव, सिंचाइं (वि.ध्याॅ.) के महासचिव इं.गजेन्द्र सिंह, महासंघ के संरक्षक हेमेन्द्र प्रताप सिंह एवं इं.अमर नाथ के साथ पूर्व महामंत्री इं.एल.एन.सचान,महामंत्री इं.वी.के. कुशवाहा , वरि. उपाध्यक्ष इं.दिवाकर राय, इं.एस.के.त्रिपाठी, इं.एच0एन0मिश्रा, इं0 कमलेष यादव आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महामंत्री इं.एन.डी. द्विवेदी ने किया।


Scroll To Top
Translate »