मउसा ने चलाया वीर बहादूर सिंह पार्क में सफाई अभियान, मूर्ति की धुलाई कर पहनाई माला


 

12643028_1556800344641165_6481426987477585728_n

लखनऊ। मानवोत्थान सामाजिक समस्या उन्मूलन एसोसिएशन (मउसा) ने शहर में स्थापित सम्मानित व्यक्तियों की मूर्ति एवं पार्को में फैली गंदगी की सफाई अभियान शुरू किया है। आज 24 जनवरी को मउसा के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण तिवारी की उपस्थिति में दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने जवाहर भवन के सामने बने पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादूर सिंह की मूर्ति की धुलाई करने के उपरान्त उन्हें माला पहनाई। उसके बाद पार्क में फैले कचरे तथा घास की सफाई की। परिसर में फैली गंदगी को उठाने के उपरान्त एसोसिएसन ने अपना कार्यक्रम इसी तरह जारी रखने का इरादा जताया।

इस दौरान मउसा के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण तिवारी ने कहा कि एसोसिएशन अपने इस अभियान को और गति देगा। जबकि महामंत्री तेज बहादूर सिंह ने कहा कि एसोसिएशन शहर ए लखनऊ को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए लोगों को पेरित करना। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल दुबे ने कहा कि सम्मानित लोगों की मूर्तियों का कतई अनादर नही होना चाहिए। शहर और पार्क को स्वच्छ रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

उपाध्यक्ष राजमणि पाण्डेय ने कहा कि न गन्दगी करे और न करने दे ऐसा संकल्प लेना पड़ेगा। दीपक भट्ट का कहना था कि हम सभी सभ्य नागरकि है इसलिए स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सबकी है। प्रान्तीय कोषाध्यक्ष जे.पी. शुक्ला ने कहा कि अगर लोग कुछ व्यसनो जैसे बीड़ी, सिगरेट, गुटका छोड़ दे तो भी शहर काफी हद का साफ रह सकता है। इस दौरान ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल सिंह, समर बहादूर सिंह यादव, आर.के. तिवारी, विमलेश, अनिल श्रीवास्तव, चित्रगुप्त श्रीवास्तव, मैनुद्दीन, शिवनारायण यादव, रमाकान्त यादव, कमला सिंह, रामलखन सोनकर, गुलाब सिंह अरूण सिंह आदि मौजूद थे।

 

सफाई के दौरान मानवोत्थान सामाजिक सेवा समित के लोगों ने पार्क से जुड़े एक बड़ी आवास की नाली पार्क में बहते देख नाराजगी जताई और आवास मालिक को गैर जिम्मेदार बताते हुए कहा कि नगर निगम की अनदेखी से पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादूर ंिसंह के नाम पर बना या पार्क कुव्यवस्था का शिकार है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन इसकी ”िाकायत लिखित रूप से जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग करेगा।


Scroll To Top
Translate »