अमितशाह की पुनः ताजपोशी पर भाजपा मुख्यालय में मनाई दिवाली


images (37)

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमितशाह को पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने आतिबाजी, पटाखे जलाये और मिठाई बांट कर उत्साह पूर्वक जश्न मनाया। क्योकि अमित शाह  का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं से काफी स्नेह एवं अत्ममियता रही है। उनके सबल नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बने इसका पूरा प्रयास रहेगा। शाह जी जब उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे तो उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सांसद बने है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, रमापतिराम त्रिपाठी एवं मनीष शुक्ला ने दिल्ली में ही अमितशाह जी को बधाई दी। और प्रदेश मुख्यालय पर जश्न मनाने वाले मुख्य कार्यकर्ताओं में बहादुर पाठक, डाॅ.मनोज मिश्रा, डाॅ.चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, आदि सैकडो कार्यकर्ताओं ने उत्साह एव जश्न मनाया और सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई एव राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद की जिम्मेदार एक बार फिर से अमित शाह को दिये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। अमित शाह ने पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी को ऊचाईयांे पर लाया था, एक ओर नरेन्द्र मोदी एवं राजनाथ सिंह पूरे देश में चुनावी प्रचार में जुटे थे तो दूसरी ओर अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा को उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुयी। 80 में 73 लोकसभा सीट जीतकर मोदी सरकार ने अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश का श्रेष्य अमित शाह को जाता है। भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने अनुभवी युवाओं में जोश भरने का कार्य किया है पार्टी आगामी 2017 विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा
की तरह स्पष्ट बहुमत लेकर प्रदेश में सरकार बनायेंगी।

अतिशबाजी करने वालों में नगर महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नू, उपाध्यक्षत्रिलोक सिंह अधिकारी, रागिनी रस्तोगी, विनोद तिवारी अप्पू, गुप्ता छोटू, रजनीश गुप्ता, सतीश मिश्रा अनुज मिश्रा,साकेत शर्मा, रामकुमार वर्मा, पवनेश सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, प्रमोदसिंह, सुनील यादव, कैलाश गुप्ता, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Scroll To Top
Translate »