ऐपल ने हाल ही में iOS का नया वर्जन 9.3 रिलीज किया है। हमेशा की तरह नए सॉफ्टवेयर में बग फिक्सी व नए सॉफ्टवेयर हैं। इसके अलावा कंपनी कुछ नए फीचर्स को iPhone 7 के साथ ला रही है।
9to5Mac के रिपोर्ट के अनुसार, iOS का जेलब्रेक कराने वाले एक twitter यूजर ने ट्वीट किया कि ऐपल के लेटेस्टव सॉफ्टवेयर कोड से यह इशारा मिल रहा है कि 3.5mm हेडफोन पोर्ट iPhone 7 में नहीं होगा। इससे पहले उन्होंशने iOS 9.1 में Li-Fi होने की संभावना पर भी गौर किया था।
काफी दिनों से अफवाह में रही इस खबर की अब पुष्टि् की जा सकती है कि अगले iPhone में हेडफोन जैक नहीं होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी प्रीमियम वायरलेस बीट्स इयरबड्स की जोड़ी पर काम कर रही है जो यह iPhone यूजर्स को इस डिवाइस के साथ देगी। जो यूजर्स बड्स के लिए 200 डॉलर नहीं खर्च करना चाहते हैं, उनके लिए इयरफोन का एक सेट होगा जो लाइटनिंग पोर्ट के जरिए फोन से कनेक्टा किया जा सकेगा।
यदि ऐपल वास्तव में अपने इस फोन में Li-Fi की सुविधा देगा तो इसके प्रतियोगियों के लिए यह गंभीर बात होगी। Li-Fi बिल्कुंल Wi-Fi के समान है, अंतर है तो बस स्पीीड, यह Wi-Fi की तुलना में 100 गुना अधिक स्पीसड वाला है।
नोट करने वाली बात है कि प्रैक्टि कली इस टेक्नोालॉजी का उपयोग अब तक नहीं किया गया है। दुनिया के हर कोने में Wi-Fi छाया हुआ है। संभव है कि Li-Fi मौजूदा तकनीक को सपोर्ट कर सकेगा या नहीं क्योंमकि अब तक लोग Wi-Fi का उपयोग कर नेटवर्क एक्सेiस कर रहे हैं।
अब तक iPhone 7 के बारे में काफी सारे कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस वर्ष आने वाला iPhone नए डिजायन वाला होगा।
https://rashtriyadinmaan.com

