साइबर पोर्न से निपटने के लिए बना यूएसबी स्टिक


usb-stick-delhi-police

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। हमारे देश में पोर्न देखने की लत का बढ़ना चिंतनीय विषय बनता जा रहा है। पोर्न की ‘लत’ से कई तरह के मनोवैज्ञानिक विकार पैदा हो रहे हैं।

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने साइबर क्राइम और पोर्नोग्राफी से लड़ने के लिए कमर कस ली है।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस पोर्न कंटेट को रिकवर करने के लिए एक डिवाइस का इस्‍तेमाल करने जा रही है।

इसके माध्‍यम से कम्‍प्‍यूटर से डिलीट किए गए सभी पोर्न कंटेंट को रिकवर किया जा सकेगा।

दिल्‍ली पुलिस इस डिवाइस को साइबर क्राइम से लड़ने के लिए भी उपयोग करेगी। इस यूएसबी डिवाइस से सेक्स क्रिमिनल को पकड़ने में भी मदद मिलेगी।

यह यूएसबी चैट स्टिक, कम्प्यूटर को स्कैन कर उसमें मौजूद पोर्न इमेज, वीडियो, चैट का डिटेल डिलीट किए जाने के बाद भी रिकवर कर लेगी।

डिवाइस खुद फेस डिटेक्ट करने के अलावा, एनालाइज करना, चैट लैंग्वेज की टोन समझना, शेप्स और कर्व्स को भी ट्रेस कर सकेगी।


Scroll To Top
Translate »