आइपैड एयर 3 में हो सकती है 4 जीबी रैम


ipad-air

मल्टी मीडिया डेस्क। ऐपल के अगले आइपैड एयर 3 टैबलेट को लेकर कुछ नई सूचनाएं इंटरनेट पर चल रही हैं। इनके मुताबिक नए टैबलेट में 4के रिजॉलुशन डिस्लेर स्क्री न और 4 जीबी रैम हो सकती है।
साथ ही नए आइपैड एयर 3 में पुराने आइपैड एयर के मुकाबले ज्याुदा बड़ी बैटरी होगी, जिससे बैकअप ज्याआदा मिलेगा। ऐसी खबर है कि कंपनी इस नए प्रॉडक्टा को अगले महीने यानी मार्च में लॉन्चा कर सकती है।
नए आइपैड में 9.7 इंच की डिस्प्ले स्क्रीसन हो सकती है। माना जा रहा है कि इस टैबलेट को 4 इंच वाले नए आइफोन 5एसई और ऐपल वॉच 2 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
कई टेक्नोनलॉजी वेबसाइट्स में ऐसी खबर है कि 4 इंच वाले नए आइफोन में आइफोन 6 और आइफोन 6एस जैसा कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
पिछले कुछ महीनों से ऐपल के नए 4 इंच के आइफोन के नाम और उसके स्पेपसिफिकेशंस को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कभी कहा गया कि इसका नाम 6सी हो तो कभी 7सी कहा गया।
गौरतलब है कि ऐपल के नए 4 इंच आइफोन को लेकर भी पिछल कुछ महीनों से कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नए आइफोन का नाम 5ई होगा। यहां ‘ई’ का मतलब है ‘इनहांस्ड’।
4 इंच के आइफोन 5ई में ऐपल ने पे सपोर्ट, एनएफसी और वीओएलटीई कनेक्टिविटी जैसे फीचर भी दिए हैं।
5ई का रियर पैनल काफी हद तक आइफोन 6 जैसा ही दिखता है। इस फोन में भी होम बटन जैसा गोल बटन है जो फिंगरप्रिंट स्कैनर का काम करेगा।


Scroll To Top
Translate »