जवाहर भवन इन्दिरा भवन में वाईफाई सुविधा की मांग


12143255_1640600069547791_537686507789205532_n

लखनऊ। जवाहर भवन-इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ की आन्तरिक सुविधा को लेकर एक बैठक सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में दोनोें भवनों में स्थापित राजकीय कार्यालयों की अधिकता एवं महत्व को देखते हुए यहाॅ के कर्मिकों को वाईफाई की मुफ्त सुविधा दिये जाने की मांग की गई।

महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि जवाहर भवन इन्दिरा भवन परिसर में 10,000 कर्मचारी अधिकारी कार्य करते है। इन सभी को आन्तरिक सुविधाए न मिल पाने से निराशा रहती है जब कि यह दोनों भवन मिनी सचिवालय कहलाता है। यहाॅ से पूरे प्रदेश की योजनाओं एवं अन्य क्रिया कलापों का संचालन होता है। जबकि सचिवालय पूरी सुविधाओं से लैस है।

श्री बच्चा ने बताया कि जवाहर भवन इन्दिरा भवन की आन्तरिक सुविधा को सुदृढ़ बनाने तथा परिसर की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए महासंघ ने मुख्यमंत्री से वाईफाई सुविधा की मांग की है। इस दौरानप रंगीलाल, जगदीश प्रसाद, उमंग निगम, बजरंग बली पाण्डेय, विजय श्रीवास्तव,शिखा दलेला और मधुलिका गुप्ता मौजूद थी।


Scroll To Top
Translate »