लखनऊ ।जवाहर भवन-इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ ने एक बैठक कर वरिष्ठ कर्मचारी नेता वी.पी. मिश्रा को कर्मचारी हित में विधान परिषद का सदस्य बनाए जाने की मांग की है। इस आशय को लेकर महासंघ की बैठक में कहा गया है कि प्रदेश में लाखों लाख कर्मचारियों का सदन में नेतृत्व करने के लिए कोई न कोई प्रतिनिधि होना चाहिए। श्री मिश्रा प्रदेश के ही नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे है। इनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री स्तर पर कई बार सार्थक वार्ताए हो चुकी और कई बार दोनों तरफ की सहमति के बाद आन्दोलन टले है।
जवाहर भवन इन्दिरा भवन के महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि कर्मचारी समाज में 1980 के दशक में कर्मचारी नेता पीएन शुक्ल को कांग्रेस सरकार ने राज्य सभा सदस्य एवं विधान परिषद का सदस्य नामित किया था। इसी प्रकार कर्मचारी नेता बी.एन. सिंह को विधान परिषद का सदस्य नामित किया जा चुका है। लेकिन तब से अब तक सदन में कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए किसी भी दल ने किसी भी कर्मचारी नेता को नामित नही किया है। इससे कर्मचारी समाज अपने आप को उपेक्षित मानता है।
कर्मचारियों में ऐसे में निराशा का वातावरण बन रहा है। श्री बच्चा ने बताया कि वी.पी. मिश्रा कर्मचारियों का नेतृत्व करते हुए 50 साल से अधिक हो चुका हैे। वर्तमान में श्री मिश्रा इण्डियन पब्लिक सर्विस एसोसिएशन तथा कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष है। कर्मचारियों की लड़ाई के लिए देश एवं प्रदेश स्तर पर हमेशा संघर्ष किया है। इनके नेत्त्व में लगातार कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष हुआ और उसका लाभ भी कर्मचारियों को मिला है। इसलिए सरकार को उन्हें विधान परिषद का सदस्य नामित कर कर्मचारियों की बीच अपनी साख बनानी चाहिए इससे कर्मचारियों और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाने में एक कड़ी तैयार होगी।
https://rashtriyadinmaan.com

