मुख्यमंत्री से नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के परिवारीजनों मुलाकात की


kkiou8गुमनामी बाबा की सही पहचान के लिए 
जांच समिति गठित करने का अनुरोध
 
इस सम्बन्ध में विचार कर शीघ्र फैसला लेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज उनके सरकारी आवास पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के परिवारीजनों तथा अन्य लोगों ने मुलाकात की। परिवारीजनों ने स्व0 गुमनामी बाबा उर्फ भगवान जी से सम्बन्धित वस्तुओं के प्रदर्शन के लिए म्यूजियम/गैलरी बनाने का सबसे पहले निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। श्री यादव ने कहा कि म्यूजियम/गैलरी को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा तथा इसके उद्घाटन के अवसर पर उन सभी (नेताजी के परिवारीजनों) को आमंत्रित किया जाएगा।
नेताजी के परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री से एक जांच समिति गठित करने का अनुरोध किया। जो स्व0 गुमनामी बाबा उर्फ भगवान जी की सही पहचान के लिए उनसे जुड़े सभी तथ्यों की पूरी तहकीकात करे। श्री यादव ने उन्हें आश्वस्त किया की राज्य सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में विचार करके शीघ्र फैसला लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में नेताजी की ग्रैंड नीस श्रीमती जयन्ती रक्षित, उनके पति श्री अमिय रक्षित, ग्रैंड नेफ्यू श्री आर्य बोस, श्री अधीर सोम, श्री श्रीजीत पणिक्कर, श्री विशाल शर्मा, श्री अरविन्द शर्मा, श्री चन्द्रचूड़ घोष, श्री सायन्तन दास गुप्ता, श्री अनुज धर तथा सांसद श्री किरणमाॅय नन्दा शामिल थे।

Scroll To Top
Translate »