मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद की आॅटो ड्राइवर श्रीमती रूबी सिंघल को एक आॅटो रिक्शा उपलब्ध कराया


kkjiu87y

 
सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री ने राहत पहुंचायी
लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज गाजियाबाद की श्रीमती रूबी सिंघल को मदद प्रदान करते हुए उन्हें एक आॅटो रिक्शा उपलब्ध कराया है।
गौरतलब है कि श्रीमती सिंघल पिछले 6 साल से आॅटो चला रही हैं। इस साल जनवरी में उनका आॅटो जला दिया गया, जिसके कारण उन्हें अपनी आजीविका चलाने में काफी असुविधा हो रही थी। सोशल मीडिया में श्रीमती सिंघल की इस दिक्कत के सम्बन्ध में पोस्ट प्रसारित हुई, जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें राहत पहुंचाने का फैसला लिया। इसके तहत आज श्री यादव ने अपने सरकारी आवास पर उन्हें एक आॅटो रिक्शा उपलब्ध कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती सिंघल का हौसला और कार्य समाज को प्रेरित करता है। ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। इसे ध्यान में रखकर समाजवादी सरकार ने उन्हें मदद पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
श्रीमती सिंघल ने मुख्यमंत्री की इस मदद के लिए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि उनके आॅटो को जलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और वह इस समय जेल में है।

Scroll To Top
Translate »