करण जौहर अपनी जायदाद कर देंगे आलिया के नाम!


alia-bhatt-karan

करण जौहर ने शादी नहीं की है। इसलिए उनकी कोई संतान भी नहीं है। ऐसे में उनके बाद उनकी प्रॉपर्टी का हकदार कौन होगा, ये सवाल खड़ा हो सकता है। लेकिन करण ने इसका फैसला पहले ही कर लिया है। करण का कहना है कि उनकी जायदाद का वारिस उनका एक स्टूडेंट हो सकता है। वो स्टूडेंट और कोई नहीं आलिया भट्ट हैं।

पिछले दिनों फिल्‍म ‘कपूर एंड सन्स’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर करण ने कहा कि उनकी जायदाद की वारिस आलिया भट्ट हो सकती हैं। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि आलिया से उनका क्या रिश्ता है? इस पर उन्‍होंने कहा ‘मैं जो कुछ भी प्रॉपर्टी और पैसा छोड़कर जाऊंगा, उसकी वारिस आलिया भट्ट हो सकती है।’

करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्‍शन के तले बनी फिल्‍म ‘कपूर एंड सन्स’ में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और फवाद खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऋषि कपूर भी फिल्‍म में एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्‍म की कहानी माता-पिता और बच्‍चों के बीच के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।

बता दें कि आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की ही फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी। आलिया ने अपने चार साल के करियर में छह फिल्‍मों में काम किया है जिनमें से पांच करण के प्रोडक्‍शन हाउस की हैं। कोई भी फिल्‍म साइन करने से पहले आलिया, करण से जरूर सलाह लेती हैं। आलिया, करण को अपना मेंटर मानती हैं। वहीं करण, आलिया को अपनी बेटी की तरह ट्रीट करते हैं। शायद यही वजह है कि करण अपना वारिस आलिया को बनाने की सोच रहे हैं।


Scroll To Top
Translate »