हरियाणा सीएम के पूर्व OSD ने जेएनयू की प्रदर्शन कर रही छात्राओं को बताया तवायफ


jwahar

पानीपत। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के पूर्व ओएसडी और वर्तमान हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने जेएनयू में प्रदर्शन कर रही छात्राओं को तवायफ बताया है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर यह कमेंट किया है। हालांकि विवाद के बाद उन्होंने बयान वापिस भी ले लिया है। घिरे तो फिर किया ट्वीट

पहला ट्वीट: जेएनयू में लड़कियां जो देशद्रोही नारेबाजी कर रही थी, उनके लिए सिर्फ यही कहूंगा कि तुमसे अच्छी तवायफें होती हैं जो जिस्म बेचती है देश नहीं।

दूसरा ट्वीटः मेरे द्वारा किए गए पिछले ट्विट में किसी भी छात्रा की तुलना तवायफ से नहीं की गई है। बल्कि जो बहन और बेटियां मजबूरीवश वेश्यावृति अपनाने पर मजबूर हो जाती है उन्हें उन लड़कियों से बेहतर बताया गया है। जो जेएनयू के कैंपस में देशद्रोही नारे, पाकिस्तान जिंदाबाद, कश्मीर, केरल को आजादी दो के नारे लगा रही थी और भारत की बर्बादी तक जंग चलेगी की मांग कर रही थी। वो वेश्याएं और तवायफ बहन-बेटियां भी उनसे बेहतर है जो मजबूरीवश अपना शरीर तो बेच देती हैं, लेकिन भारत मां को नहीं बेचती।

तीसरा ट्वीटः मेरे किए गए ट्विट के गलत भावार्थ निकाले गए। इसलिए मैं अपने बयान को वापिस लेता हूं। मेरा उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नही था।


Scroll To Top
Translate »