पोप का आव्हान, आईएस का शिकार हो रहे ईसाईयों को बचाने आगे आए विश्व समूदाय


pop

हवाना। आतंकवादी संगठन आईएस का शिकार हो रहे ईसाईयों की रक्षा के लिए फ्रांस और रूस के पोप आगे आए हैं और इन दोनों से विश्व भर में रह रहे ईसाईधर्म के लोगों से आईएस की गोली का शिकार हो रहे बेकसूर ईसाईयों की रक्षा के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाने का आव्हान किया हैं। पोप फ्रांसिस और रूस के पैट्रिआर्क किरील्ल ने विश्व समुदाय से मध्य-पूर्वी क्षेत्रों में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमलों से ईसाईयों की रक्षा करने का आह्वान किया है।

पैट्रिआर्क किरील्ल और पोप फ्रांसिस के बीच यहां हुई एक बैठक के बाद दोनों ईसाई धर्म गुरु ने एक संयुक्त घोषणापत्र में कहा, मध्य-पूर्वी और उत्तरी अफ्रीका के कई परिवार,गांव और शहर के हमारे भाई और बहन आईस के हमलों में मारे जा चुके है। इसलिये विश्व समूदाय को इनकी रक्षा के लिये आगे आना चाहिये।


Scroll To Top
Translate »