पहली किन्‍नर POLICE अधिकारी बनी पृथिका यशिनी


 

PrithikaYashini

PrithikaYashini

चेन्नई। कई कानूनी लड़ाईयों के बाद आखिरकार 24 वर्षीय किन्नर पृथिका यशिनी को तमिलनाडु सरकार की ओर से POLICE अधिकारी के पद पर नियुक्ति का आदेश मिल गया.

पृथिका देश की पहली किन्नर पुलिस अधिकारी होगी. पृथिका को चेन्नई पुलिस आयुक्त स्मिथ सरन की ओर से नियुक्ति के आदेश मिले. पृथिका का POLICE उप-निरीक्षक के लिए जल्द ही प्रशिक्षण शुरू होगा.

पृथिका ने कहा, ‘देश में POLICE अधिकारी बनने वाली मैं पहली किन्नर हूं. मैं इस नौकरी से बहुत खुश हूं और अच्छा करुंगी.’ उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद उनका सपना पूरा हो गया. पृथिका का प्रशिक्षण चेन्नई के समीप 26 फरवरी से शुरु होगा. पृथिका ने कहा, ‘प्रशिक्षण के बाद मैं महिलाओं के खिलाफ अपराध पर लगाम लगाने पर अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहूंगी.’
पृथिका भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) परीक्षा की तैयारी भी कर रही है.

गौरतलब है कि हाल ही में मद्रास उच्च न्यायालय ने पृथिका की नियुक्ति के लिए रास्ता साफ करते हुए कहा था कि वह तमिलनाडु POLICE में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के योज्ञ है.


Scroll To Top
Translate »