मोदी सरकार की योजनाओं को गली-गली ले जायेंगे जनजागरण रथ – डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी


index
लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज लखनऊ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनजागरण रथ को झंडा दिखा कर रवाना किया।
पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्य तिथि पखवारे के अवसर पर मोदी सरकार द्वारा दलित समाज और कमजोर वर्गो के उत्थान व कल्याण के कार्यक्रमों को जन-जन तक ले जाने के लिए राम सिंह बाल्मीकि सदस्य प्रधानमंत्री ग्राम योजना तथा बृजेश कुमार रावत महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अवध प्रान्त के संयुक्त संयोजकत्व में तीन रथ लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के गली-गली गांव-गांव जाकर मोदी सरकर के दलित एवं गरीब तबके के उत्थान के लिए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करेंगे। रामसिंह बाल्मीकि ने बताया कि रथ राहुल महर्षि की साथ नुक्कड़ नाटक 15 सदस्यीय की टोली पूरी लखनऊ संसदीय क्षेत्र में 100 स्थानों पर केन्द्र सरकार की योजनाओं का रोचक प्रस्तुती करण करेगी। प्रत्येक रथ के साथ 5 सदस्यीय नुक्कड़ नाटक के कलाकार केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रस्तुती करण कर जनजागरण करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित मोर्चा मोदी सरकार के संदेश, ‘‘सरकार वो है, जो गरीबों के बारे में सोचे, गरीबों की सुने और गरीबों के लिए हो। इस लिए यह सरकार, करोड़ों युवाओं गरीबों, माताओं, बहनों और जो अपने स्वाभिमान एवं सम्मान के लिए संघर्षरत हैं, उनकों समर्पित है। इस देश के जो गरीबी, किसान, जनजातीय, दलित, शोषित एवं पीडि़त है, यह सरकार उनके लिए उनकी आकांक्षाओं के लिए है और यह हम सब का दायित्व है’’ को जन-जन तक पहंुचाने का काम करेगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, विजय बहादुर पाठक, आई.पी. सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, रमेश तुफानी, अमित पुरी, जितेन्द्र सोनकर, मोहित चैधरी, दुर्गेश कुमार, दुर्गेश बाल्मीकि, अखिलेश कुमार, कमल सिंह, योगेन्द्र चैधरी, अभिषेक कुमार, अजय कुमार, श्याम गुप्ता, दीपक बाल्मीकि, राहुल बाल्मीकि आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Scroll To Top
Translate »