लखनऊ. शादी-समारोह के रूप में पहचाने जाने वाला इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान जल्द ही जनता के लिए उपयोगी बनेगा। अब यहां जल्द ही क्लब बनाया जाएगा। साथ ही यहां पर सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी। इसमें जिम्नेजियम, स्विमिंग पूल और लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। साथ ही बड़े सेमिनार व कान्फ्रेंस के लिए हालों को बेहतर किया जाएगा।
इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान को लखनऊ विकास प्राधिकरण क्लब बनाने की तैयारी में हैं। एलडीए उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि इंदिरा प्रतिष्ठान में लोग केवल शादी समारोह या बड़े कार्यक्रमों, कांफ्रेंसों में ही शामिल होने आते हैं, जबकि इसके निर्माण पर अरबों रुपए लगा है। अभी इसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
एलडीए के प्रस्ताव के मुताबिक, इसमें आकर्षक जिम्मेनेजियम भी बनाया जाएगा। इसमें आधुनिक उपकरण होंगे। अभी यहां किचेन बना हुआ लेकिन यह केवल शादी ब्याह में ही काम आता है। अब यहां रेस्टोरेंट भी बनेगा। स्विमिंग पूल भी बनेगा और एसी रूम भी बनाए जाएंगे। इंडोर, आउटडोर खेल की भी व्यवस्था भी होगी। खाली पड़ी यहां की लाइब्रेरी को भी आधुनिक रूप दिया जाएगा। इसके एक हिस्से को डिजिटल किया जाएगा। बच्चों के लिए फन जोन भी बनाया जाएगा।
https://rashtriyadinmaan.com

