
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का कार्य होगा ठप्प
लखनऊ: । उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तृतीय दिवस के क्रमिक अनशन पर 51 पदाधिकारी इं0 आर0के0 सचान, चैयरमैन संघर्ष समिति के नेतृत्व में बैठे। तृतीय दिवस के क्रमिक अनशन पर समस्त घटक संघों के प्रान्तीय अध्यक्ष/महासचिव तथा विन्ध्याचल, गोरखपुर, आजमगढ़, फैजाबाद, बस्ती, वाराणसी, लखनऊ एवं पश्चिम क्षेत्र से गाजियाबाद एवं मुजफ्फरनगर से सदस्य/पदाधिकारी उपस्थिति रहे। सभा के दौरान ही निर्णय लिया गया कि 18 फरवरी 2016 से 24 फरवरी 2016 तक कार्य बहिष्कार तथा 25 फरवरी 2016 से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में इं.राजेश पाण्डेय, इं.शैल कुमार यादव, इं. पन्ना लाल यादव, इं. सिकन्दर पटेल, इं. डी.के. कौशिक, इं.नरेन्द्र सिंह चैहान, इं.एस.के. सिंह, इं.आर.पी. यादव, इं.जय नारायण यादव, इं.सी.पी.त्रिपाठी, इं.राघवेन्द्र प्रताप सिंह, इं.सुनील कुमार शाही, इं.मारकण्डेय तिवारी, इं.के.एन. राय, इं.संघ प्रकाश राव, इं.संतोष त्रिपाठी, इं.अशोक कुमार सिंह, इं.डी.के. मिश्र, इ.राजेश कुमार त्रिपाठी, इं.राम नगीना सिंह यादव, इं.संजय कुमार पाण्डेय, इं.मनोज मोहन शर्मा, इं.प्रशान्त कुमार गुप्ता, इं.चिन्तामणि शर्मा, इं.डी.एस. कुशवाहा, इं.अजय प्रताप ंिसह, इं.एच.एन.राय, इं.डी.एस.सिंह, इं.अवधेश मणि त्रिपाठी, इं.राजेश श्रीवास्तव, इं0.नत्थू ंिसंह, आदि। महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष इं.एस.के. पाण्डेय व महासचिव इं0 सुधीर पंवार ने बताया कि प्रदेश के तकनीकी विभागों के समस्त डिप्लोमा इंजीनियर्स उत्तर प्रदेश सरकार/शासन की उपेक्षापूर्ण नीति के कारण आन्दोलरत है। आज क्रमिक अनशन का तृतीय दिवस है, परन्तु अभी तक शासन की ओर से कोई सकारात्मक संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में समिति गठित की, समिति द्वारा बैठक कर समस्याओं को जायज मानते हुए अपनी संस्तुति दी। उच्च स्तरीय समिति की संस्तुति मार्च 2015 से लम्बित है, उन संस्तुतियों को लागू कराने हेतु ही डिप्लोमा इंजीनियर्स संघर्षरत है। जूनियर इंजीनियर्स के वेतनमान की विसंगति को दूर कर प्रारम्भिक वेतनमान पीबी-2 वेतन बैण्ड 9300-34800, वेतन ग्रेड रूपये 4800/- प्रदान करते हुए इस संवर्ग को राजपत्रित घोषित किया जाए। जूनियर इंजीनियर्स को सेवा प्राविधानित अवधि 07 वर्ष, 14 वर्ष और 20 वर्ष की सेवा क्रमशः सहायक अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता व अधीक्षण अभियन्ता पदों पर तीन पदोन्नति वेतनमान दिये जाए। निगमों में कराये जाने वाले कार्यों के विरूद्ध देय सेन्टेज का भुगतान कराया जाए अन्यथा अन्य प्रदेशों की भांति कार्मिकों के वेतन भत्ते का भुगतान राजकीय कोष से किया जाय तथा छठे वेतन आयोग के एरियर का भुगतान भी कराया जाए। उ.प्र. डिप्लेामा इंजीनियर्स महासंघ लगातार मुख्यमंत्री/मुख्य सचिव स्तर पर वार्ता की माँग कर रहा है। तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों में भी 24 घण्टे की सेवाएं देते हुए शासन और सरकार की महत्वाकंाक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य यही संवर्ग करता है। अनेकों संवर्ग जिनका वेतनमान जूनियर इंजीनियर्स से कम या बराबर था उसमें वृद्धि करते हुए उन्हें अधिक वेतनमान प्रदान कर दिया गया लेकिन जूनियर इंजीनियर्स संवर्ग की लगातार उपेक्षा की जा रही है। इससे संवर्ग में नाराजगी है। लेकिन सरकार का सकारात्मक रूख न मिलने के कारण महासंघ के पास हड़ताल के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचा है, हड़ताल से सरकार के समस्त विकास कार्य ठप होंगे|
सभा को चैयरमैन संघर्ष समिति इं.आर.के.सचान, सह चैयरमैन इं.जी.बी. पटेल, इं.एच.एन. मिश्रा, इं.नितेन्द्र श्रीवास्तव, तथा प्रान्तीय पदाधिकारियों व समस्त 24 घटक संघों के प्रान्तीय अध्यक्ष व महासचिवों में इं.ओ.पी.सिंह अध्यक्ष, इं.ओ.पी.राय सिंचाई सिविल, इं.हरि किशोर तिवारी अध्यक्ष, इं.दिवाकर राय कार्यकारी अध्यक्ष, इं.उदयभान यादव अध्यक्ष, इं.सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव अध्यक्ष, इ.उदयभान मल्ल महासचिव लघु सिंचाई विभाग, इं.धर्मेन्द्र प्रकाश महासचिव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, इ. बृजेश द्विवेदी उपाध्यक्ष राजकीय, इं.वी.पी. सिंह सैनी उपाध्यक्ष, इं.उदय शंकर पाण्डेय, संगठन सचिव, इं.राजेश वर्मा उपमहासचिव मध्य, इं.आर.एन.पाल संगठन सचिव, इं. ए.के. पाण्डेय वित्त सचिव (प.क.यो.), इं.अजीत सिंह वित्त सचिव (सामान्य), इं.श्रवण कुमार वित्त सचिव प्रगति निर्माण, इं. मिर्जा फिरोज शाह अध्यक्ष, इं.एस.डी. द्विवेदी महामंत्री राजकीय निर्माण निगम लि., इं.आर.के. त्रिवेदी, इं.वरिन्दर शर्मा महासचिव राज्य विद्युत परिषद, इं.राजीव श्रीवास्तव महासचिव आवास विकास परिषद, इं.श्याम राज सिंह अध्यक्ष, इं.बी.के. पचैरी महासचिव कृषि विभाग, इं.श्रीप्रकाश गुप्ता अध्यक्ष सेतु निगम, इं.वी.के. वाजपेई अध्यक्ष, इं.आर.पी. गुप्ता महामंत्री जल निगम, इं.इं.कमलेश्वर तिवारी अध्यक्ष, इं.राजीव श्रीवास्तव महासचिव आवास विकास परिषद, इं.ए.के. सचान अध्यक्ष विकास प्राधिकरण, इं.आर.बी. मिश्रा अध्यक्ष यूपीपीसीएल, इं.हेमेन्द्र प्रताप, इं.अमरनाथ, इं.एस.सी. दीक्षित, इं.विष्णु प्रसाद तिवारी, इं.एस.पी. श्रीवास्तव आदि पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।
https://rashtriyadinmaan.com
