आज तक कन्हैया की जमानत याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार, कहा- हाई कोर्ट जाओ


 

kanhaiya-story_145576466958_650x425_021916081032

दिल्ली|     जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद उनके वकीलों ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. मामले को लेकर पिछले दिनों हुई घटनाओं को देखते हुए हाई कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कन्हैया के वकीलों ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. हाईकोर्ट इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा.

इसके पहले शुक्रवार सुबह जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट में अपील करने के लिए कहा था. कोर्ट ने कहा कि पहले हाईकोर्ट में याचिका दी जानी चाहिए थी. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कन्हैया को जमानत देने का विरोध किया.

कन्हैया कुमार की ओर से याचिका दाखिल करने वाली अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने याचिका में कहा था कि पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में वकीलों के एक समूह ने कन्हैया पर कथित रूप से हमला किया था. वहां का माहौल जमानत याचिका पेश करने के लिए उचित नहीं है. कन्हैया कुमार ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अनुच्छेद 32 के तहत एक नागरिक अपने मौलिक अधिकार सुनिश्चित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकता है.


Scroll To Top
Translate »