फेसबुक और ट्विटर बनेगा सूचनाओं का भंडार


 

instant-articles_18_02_2016सोशल साइट फेसबुक पर खबरें पढ़ने वाले यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी अपने इंस्टेंट आर्टिकल फीचर का दायरा बढ़ा रही है। इस फीचर के अंतर्गत अब तक यूजर्स चंद प्रकाशन की खबरें और लेख ही पढ़ पाते थे। अब इससे दुनियाभर के प्रकाशन को जोड़ने की तैयारी चल रही है।

स्मार्टफोन द्वारा फेसबुक पर शेयर की गई किसी खबर को पढ़ने के लिए यूजर्स को इस पर क्लिक करना पड़ता था। वे जैसे ही संबंधित खबर या लेख पर क्लिक करते थे प्रकाशन की वेबसाइट खुलने लगती थी। यदि मोबाइल इंटरनेट की गति धीमी हो तो इसे खुलने में काफी समय लगता था। इससे यूजर काफी परेशान होते थे।

समस्या का समाधान निकालने के लिए फेसबुक ने पिछले वर्ष इंस्टेंट आर्टिकल फीचर लांच किया था। इस फीचर की मदद से यूजर फेसबुक पर क्लिक करके पूरा लेख व खबर वहीं पढ़ सकते हैं। हालांकि इंस्टेंट आर्टिकल के प्लेटफॉर्म से बजफीड, न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे चंद नामचीन प्रकाशनों को ही जोड़ा गया था। आने वाले दिनों में 100 प्रकाशनों को इससे जोड़ा जाएगा जिसके बाद इसका दायरा और विस्तृत करने की तैयारी है।

ट्विटर भी पीछे नहीं

फेसबुक मैसेंजर से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के मद्देनजर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक नया फीचर जोड़ा है। यूजर ट्विटर मोबाइल एप से ऑडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो भी शेयर कर पाएंगे। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड और आइओएस यूजर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है।


Scroll To Top
Translate »