शीला दीक्षि‍त व कांग्रेस नेताओं का दौरा 21 अगस्‍त से 9 अक्‍टूबर के बीच भांपेंगे वोटर्स का रुख


default.aspx
लखनऊ. कांग्रेस नेता 21 अगस्‍त से 9 अक्‍टूबर के बीच दो शि‍फ्ट में यूपी के 66 जि‍लों में  दौरा करेंगे। इसमें यूपी कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ ही यूपी प्रभारी और सीएम कैंडि‍डेट शीला दीक्षि‍त भी साथ रहेंगी। ’27 साल यूपी बेहाल’ के दूसरे चरण में पार्टी का मकसद जनसंपर्क करना और वोटर्स का रुख भांपना है।

यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद की तरफ से घोषि‍त कार्यक्रम के तहत पहली यात्रा में गुलाम नबी आजाद, शीला दीक्षित, कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन डा संजय सिंह सांसद, श्रीप्रकाश जायसवाल एवं डॉ रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, अनुजाति विभाग के चेयरमैन भगवती प्रसाद चौधरी एवं समन्वय समिति के वाइस चेयरमैन अब्दुल मन्नान अंसारी शामिल रहेंगे।
दूसरी यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद, समन्वय समिति के चेयरमैन प्रमोद तिवारी सांसद, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, उपाध्यक्ष राजाराम पाल, राम आसरे प्रसाद, पूर्व सांसद डॉ संतोष सिंह, लाल चन्द निषाद शामिल रहेंगे।
– पहली यात्रा में 33 जिले शामिल होंगे एवं दूसरी यात्रा में भी 33 जिले शामिल रहेंगे।
– पहली यात्रा 21 अगस्त को लखनऊ से शुरू होकर बाराबंकी, बहराइच होते हुए वापस आ जाएगी।
– इसके बाद 26 अगस्त को गोरखपुर से शुरू होकर कुशीनगर महराजगंज होते हुए 27 अगस्त को गोरखपुर से वापस होगी।
– 30 अगस्त को लखनऊ से शुरू होकर रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी होते हुए इलाहाबाद से वापस।
– 3 सितम्बर को वाराणसी से आरम्भ होकर आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, जौनपुर होते हुए 5 सितम्बर को वाराणसी।
– 7 सितम्बर को वाराणसी से शुरू होकर संत रविदासनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र होते हुए 8 सितम्बर को वाराणसी।
– 10 सितम्बर को लखनऊ से शुरू होकर सीतापुर, लखीमपुर होते हुए 11सितम्बर को लखनऊ।
– 15 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से शुरू होकर बागपत, दिल्ली/एनसीआर, मुजफ्फरनगर होते हुए 16 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर में समाप्त होगी।
– 18 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से शुरू होकर शामली, सहारनपुर होते हुए 19 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर में समाप्त होगी।
– 22 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से शुरू होकर अलीगढ़, कासगंज होते हुए 23 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर में समापन।
– 26 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से शुरू होकर संभल, बदायूं होकर 27सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर में समापन।
– 30सितम्बर को आगरा से शुरू होकर फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी होकर 01अक्टूबर को आगरा में समापन।
– 4 अक्टूबर को लखनऊ से औरैया, इटावा होते हुए 5अक्टूबर को वापस लखनऊ आएगी।
– 9 अक्टूबर को लखनऊ से शुरू होकर पीलीभीत होकर उसी दिन रात्रि में लखनऊ वापस आकर पहली यात्रा का समापन होगा।

Scroll To Top
Translate »