मिल्खा सिंह ने राज्यवर्धन राठौड़ को खेल मंत्री बनाने की मांग की


 

122982-milkha

चंडीगढ़: उड़न सिख मिल्खा सिंह ने आज सलाह दी कि भविष्य में ओलंपिक जैसे कई खेलों वाले वैश्विक आयोजनों में बेहतर नतीजों के लिए ‘‘सही मदद’’ के साथ राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को केंद्रीय खेल मंत्री बनाया जाए।

उन्होंने कहा, ‘मेरी एक सलाह है, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को खेल मंत्री बनाया जाए और उचित धनराशि एवं संसाधन संबंधी मदद के साथ उन्हें प्रभारी बना दिया जाए। अलग अलग लोगों को विभिन्न खेलों के लिए प्रमुख बनाया जाए और भारत के लिए पदक लाने की खातिर उन्हें पूरा सहयोग दिया जाए। भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, मुझे पूरा भरोसा है कि सही प्रयास के साथ हम ऐसा कर सकते हैं।’

मिल्खा ने रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए पी वी सिंधु, साक्षी मलिक और दीपा कर्माकर की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘मेरी आंखों में आंसू थे जब मैंने सिंधु और साक्षी मलिक को पदक हासिल करने के बाद कंधे से राष्ट्रीय ध्वज लपेटे देखा। मैं और मेरी पत्नी निर्मल जो खुद अंतरविश्वविद्यालय बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं, पी वी सिंधु, उनके माता पिता और कोच गोपीचंद को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं।’


Scroll To Top
Translate »