
लखनऊ, । राजधानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। 175- कैंट विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी, समाजसेविका श्रीमती अपर्णा यादव इस पावन अवसर पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुई। सर्वप्रथम श्रीमती यादव आलमबाग स्थित ईको गार्डेन पार्क द्वार पर आयोजित कार्यक्रम ‘गोविंदा आला रे’ कार्यक्रम में शामिल हुई। बी-अवेयर फाउंडेशन और जेपीएस फाउंडेशन के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिनको श्रीमती यादव व्दारा सम्मानित भी किया गया। उसके उपरांत श्रीमती यादव आलमबाग, आनंदनगर स्थित श्री आनंदेश्वर मंदिर में, श्री दुर्गा स्तुति कीर्तन मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्री ‘राधे श्याम जन्मोत्सव’ में शामिल हुयी। जहाँ मंदिर में आशीर्वाद लेने के उपरांत आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनी।
यहाँ पर भी श्रीमती यादव ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इसके बाद श्रीमती यादव आलमबाग स्थित जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा अकादमी पहुचकर वहां परिसर में लगी भव्य झांकी का आवोलकन किया और कान्हा को पालने में झुलाकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। यहाँ पर आयोजित भजन संध्या में श्रीमती यादव ने अपने सुमधुर स्वर में भजन गाकर भगवान श्री कृष्ण को याद किया। और अंत में वे आलमबाग कोतवाली में आयोजित भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होकर भजन -कीर्तन का श्रवण किया और सभी का अभिवादन करते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अनंत बधाई और शुभकामाएं दीं।
उक्त अवसरों पर श्रीमती अपर्णा यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पूर्वजों में शबरी के जूठे बेर खाने वाले भगवान श्रीराम और राजसूय यज्ञ में जूठी पत्तल उठाने वाले भगववान श्रीकृष्ण हैं। श्रीहरि बिष्णु का विभिन्न रूपों में प्रकट होने का एक बड़ा उद्देश्य दुनिया को ये समझाना भी था कि हम अगर बड़ा बनना और दिखना चाहते हैं तो पहले छोटा बनना सीखें। वे हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहे। उनके इन आदर्श विचारों को ग्रहण करने की नितांत आवश्यकता है। श्रीमती यादव ने कहा कि जाति, धर्म, भाषा आदि विभेद को समाप्त कर एकजुटता कायम करने की आवश्यकता है।
उक्त अवसरों पर मुख्यतया एमएलसी डाँ अशोक बाजपेई उपस्थित रहे। इनके अलावां रेलवे सुरक्षा बल अकादमी में मण्डल रेल प्रबंधक श्री एके लोहाटी, निदेशक रेलवे सुरक्षा अकादमी श्री अंजनी कुमार, डीआईजी ट्रेनिंग श्री आरएस चौहान, आलमबाग कोतवाली में निरीक्षक श्री परशुराम त्रिपाठी व विभिन्न कार्यक्रमों में अन्य गणमान्य व सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
