किसान मंच ने मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला को मंत्री परिषद से तुरन्त हटाने की मांग की


14068324_659108720931462_5720646670903049326_nशारदा प्रताप शुक्ला समैत पाँच  के खिलाफ 506, 307, 120 ठ, 147, 148, 149 तहत अभियोग दर्ज
लखनऊ । किसान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी को 26/27 की रात को 12ः30 बजे चार-पाँच सशस्त्र बदमाशों ने ये कहते हुए जानलेवा हमला कर दिया कि यदि शारदा प्रताप चाहेंगे तो जिन्दा रहोगे नही तो मार दिये जाओगे, इसी के साथ कई राउन्ड फायरिंग बदमाशों ने की जिसमें देवेन्द्र तिवारी के सिर मे एक गोली छूते हुए निकल गई, किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने गोली काण्ड की तीव्र निन्दा करते हुए दोषी व्यक्तियों को अविलंम्ब गिरफ्तार करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है वही श्री दीक्षित ने मुख्य मंत्री अखिलेश यादव को घटना की गम्भीरता को देखते हुए मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला को मंत्री परिषद से तुरन्त हटाने की भी मांग की है क्योंकि मंत्री के गुण्डे जब खुले आम प्राण घातक हमला समाज सेवियों पर कर रहे हो तो ऐसे मंत्री का कोई अधिकार नही है। वही शारदा प्रताप शुक्ला पर जमीन कब्जियाने के कई मामले चल रहे है उनमे अक्सर विवाद हुआ करते है मंत्री पद पर रहते हुए व इन मामलों को दबा लेते है और पुलिस भी कार्यवाही करने से कतराती हैै।
श्री दीक्षित ने पत्रकारो को बतलाया कि जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव से जब श्री देवेन्द्र तिवारी अपने आवास ककोहा रहीम नगर पड़ियाना जा रहे थे तभी चार-पाँच बन्दूकधारियों ने फायरिंग शुरू कर दी गोलियों से बचने के लिए श्री तिवारी के ड्राइवर ने गाड़ी दूसरी दिशा मे मोड़ दी एवं गाड़ी इसी बीच अनियंत्रित होकर गहरे गडढ़े मे गिर गई, किसी तरह रिंकू तिवारी आदि जान बचाकर गाँव की ओर भागे और शोर मचाने लगे। तभी ग्रामीणों ने बदमाशों को ललकारा तब जाकर बदमाश वहाँ से भागे, श्री तिवारी के सिर से काफी खून बह रहा था, ग्रामीणों ने तुरन्त देवेन्द्र तिवारी को दूसरी गाड़ी से लेकर कानपुर रोड स्थित दीनबन्धू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए इसके उपरान्त फिर तिवारी को एक निजी अस्पताल मे इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है, प्रदेश अध्यक्ष शेखर दीक्षित को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वह कार्यकर्ताओं समेत बन्थरा थाने पहुचे और मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला व अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी लेकिन मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने मे पुलिस आनाकानी करती रही लेकिन किसान मंच के कार्यकर्ताओं की भीड़ थाने मे लग गई मामले को संगीन होते देख ुपलिस ने शारदा प्रताप शुक्ला समैत पाँच अभियुक्तांें के खिलाफ 506, 307, 120 ठ, 147, 148, 149 तहत अभियोग दर्ज कराया।
श्री शेखर दीक्षित ने कहा उपरोक्त मामले मे दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की माँग करते हुए तीन दिन मे आरोपी मंत्री को गिरफ्तार करने की माँग करते हुए ये अल्टीमेटम दिया यदि 3 दिन मे मंत्री को गिरफ्तार नही किया गया तो किसान मंच एक बड़ा आन्दोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, श्री दीक्षित ने कहा की अब समय आ गया है कि किसानों को एक जुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़नी होगी क्योकि सरकारी दल पूरी तरह विफल हो चुका है गुण्डागर्दी चरम सीमा पर पहुच गई है इसका सबसे ज्यादा ख़ामयाज़ा ग्रामीणों को ही भुगतना पड़ेगा।

Scroll To Top
Translate »