
वेटिकन सिटी: जो अब तक कोलकाता की मदर टेरेसा थीं, अब इस शहर की संत टेरेसा हो गई हैं. रविवार को इटली की वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स चौराहे पर पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को संत की उपाधि से सम्मानित किया. इस मौके पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ 12 सदस्यों का प्रतिनिधमंडल भी वेटिकन पहुंचा हुआ था. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी इसमें शामिल थे.
इस मौके पर वेटिकन सिटी में दुनिया भर से लाखों लोग आए थे, वहीं भारत भर के गिरिजाघरों में भी इस खास दिन विशेष प्रार्थना के लिए कई लोग मौजूद थे. इसके साथ ही आज मुंबई में मदर टेरेसा को मिली इस संत की उपाधि के मौके पर एक डाक टिकट भी जारी किया गया है.
https://rashtriyadinmaan.com
