न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर जलवा दिखायेंगी सनी लियोनी


 

124442-sunny

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोनी आगामी न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलेंगी और फैशन के इस मशहूर आयोजन में रैंप पर चलने वाली वह पहली बॉलीवुड कलाकार होंगी।

35 साल की लियोनी ने ट्विटर पर खबर साझा करते हुए कहा कि वह न्यूयॉर्क फैशन वीक के उद्घाटन शो में मशहूर डिजाइनर अर्चना कोचर के लिए रैंप पर चलेंगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘बहुत उत्साहित हूं। सपना सच हो रहा है। मैं आठ सितंबर 2016 को अर्चना कोचर के ओपनिंग शो के लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक एसएस 17 में वाक कर रही हूं।’ एक और पोस्ट में लियोनी ने लिखा, ‘‘वूहू । सपने वाकई सच हो रहे हैं। शुक्रिया, अर्चना कोचर।’’ अर्चना ने भी ट्वीट कर अपना उत्साह प्रकट किया।


Scroll To Top
Translate »