भाजपा ने फूंका आजम खां का पुतला


1473254684604bjp
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां का विधानसभा के समक्ष पुतला फूंक कर तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।  सभी कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय पर एकत्र हुये और आजम खां की बर्खास्तगी की मांग करते हुये विधान सभा के समक्ष जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुये महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का जिस तरीके से मजाक उड़ाया है उसकी भाजपा कड़े शब्दों में निन्दा करती है। बाबा के सम्मान में भाजपा मैदान में के अंर्तगत भारतीय जनता पार्टी संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर के प्रति अभद्र टिप्पणी करने पर आजम खां के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उनके अपमान को कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता, अखिलेश सरकार को तत्काल आजम खां को बर्खास्त करना चाहिये। बाबा साहेब की मूर्तियों में उनकी एक उंगली रहने का नया मतलब निकालने वाले आजम खां शायद यह भूल गये हैं कि पूरा देश डाॅ भीमराव अम्बेडकर को पूजता है। उनके बलिदान एवं कार्यों को हम कभी भुला नहीं पायेंगे।
पुतला फूंकने में पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कन्नौजिया, अनुराग मिश्रा अन्नू, आनन्द द्विवेदी, अशोक तिवारी, सुनील मिश्रा, अवधेश गुप्ता, हिमांशु राज सोनकर, जया शुक्ला, कुमकुम राजपूत, जया शुक्ला, सीमा स्वर्णकार, मान सिंह, अरविन्द मिश्रा, साकेत शर्मा, हिमांशु राज सोनकर, सौरभ शुक्ला, पृथ्वी गुप्ता, जेपी पाण्डेय, सुदर्शन कटियार, दीप प्रकाश, अमित सिंह चैहान, रमेश तूफानी, गणेश वर्मा, शशि बाला आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।


Scroll To Top
Translate »