
चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. पार्टी दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी शर्मसार हो गई है. मंगलवार को पंजाब के सुनाम में दिल्ली से भेजे गए ऑब्जर्वर पर नौकरानी ने यौन उत्पीडन का आरोप लगाया है.
ऑडियो क्लिप भी जारी
पीड़ित नौकरानी विजय चौहान के घर और ऑफिस में काम करती है. इस मामले में एक ऑडियो क्लिप भी सामने आई है. ऑडियो क्लिप में आप ने नेता राजवंत सिंह पीड़ित नौकरानी को मामला रफा-दफा करने के लिए बोल रहे है. आप पार्टी के विजय चौहान सुनाम और बरनाला विधानसभा क्षेत्र के पार्टी ऑब्जर्वर है.
https://rashtriyadinmaan.com
