अमित शाह ने राहुल पर किया पलटवार, कहा- ‘इटली के चश्मे’ के कारण नहीं देख पा रहे बदलाव


 

124841-amit-shah-rahul

 

अहमदाबाद : राजग सरकार से रिपोर्ट कार्ड मांगने पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि ‘राहुल बाबा’ अपने ‘इटली के चश्मे’ के कारण बदलाव को नहीं देख सकते और उन्हें पहले संप्रग सरकार के दौरान 12 लाख करोड़ रूपये के कथित घोटालों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

शाह ने कहा कि राजग सरकार का रिपोर्ट कार्ड बहुत लंबा है और सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। दक्षिण गुजरात के तापी जिले के व्यारा कस्बे में प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए शाह ने कहा कि मोदी के पद संभालने के बाद भारत-पाक सीमा पर स्थिति बदली है लेकिन ‘राहुल बाबा’ (राहुल गांधी) इसे इसलिए नहीं देख सकते क्योंकि वह ‘इटली का चश्मा’ पहने हैं।

उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले, राहुल बाबा ने अपने भाषण में कहा कि मोदी सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में क्या किया है। राहुल बाबा, मेरे पास वह रिपोर्ट कार्ड है, लेकिन मैं आपके साथ इसे साझा नहीं करना चाहता क्योंकि यह बहुत लंबा है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि आप भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सकते।’


Scroll To Top
Translate »