
चंडीगढ़. बीजेपी से अलग होकर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने नए राजनीतिक मोर्चे ‘आवाज-ए-पंजाब’ का औपचारिक ऐलान कर दिया. गुरुवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने इसका एलान किया. उन्होंने अपने मोर्चे को एक इंकलाबी संगठन बताया और कहा कि पंजाब की जनता सरकार बदलना चाहती है.
इस दौरान सिद्धू ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर भी कई खुलासे किए. उन्होंने कहा कि राज्यसभा से इस्तीफे के पीछे केजरीवाल की पार्टी में जाने का कोई इरादा नहीं था. सिद्धू ने खुलासा किया कि केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि घरवाली को चुनाव लड़वाओ, तुम सिर्फ प्रचार करो. सिद्धू ने कहा की मुझे आप की हरकतों पर एक गाना याद आ गया. भोली सूरत दिल के खोटे- नाम बड़े और दर्शन छोटे.
बीजेपी पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि देश में एक परंपरा है कि यहां अच्छे लोगों का इस्तेमाल केवल प्रचार के लिए किया जाता है. उन्हें बस सजावट के लिए रखा जाता है. उन्होंने कहा कि जब राज्यसभा से इस्तीफा देने के लिए पहुंचा तो उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी इस फैसले से चौंक गए. उन्होंने कहा कि ऐसा करते हुए उन्होंने किसी को नहीं देखा.
सिद्धू ने बताया कि केजरीवाल ने हमारी मुलाकात को लेकर ट्वीट किया था लेकिन ये आधा सच है, पूरा सच मैं बताता हूं. केजरीवाल जी ने मुझसे कहा कि आप चुनाव मत लड़िए, अपनी पत्नी को चुनाव में उतारिए मैं उन्हें अपनी सरकार में मंत्री बनाऊंगा. मैं उनसे बस इतना ही बोला…सत श्री अकाल.
https://rashtriyadinmaan.com
