दिल्ली। मुलायम सिंह और शिवपाल के बीच लगभग दो घंटे चली बैठक खत्म हो गई है। हालांकि बैठक में हुई बातचीत पूरी तरह से सामने नहीं आ पाई है। मगर मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। यह बैठक लखनऊ में होगी। जिसके चलते आज मुलायम लखनऊ जाएंगे।
गौरतलब है कि इस वक्त देश की सबसे बड़ी पॉलिटिकल फैमिली में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और समाजवादी पार्टी की आपसी कलह खुलकर देखने को मिल रही है। पहले मुख्य सचिव को हटाना फिर शिवपाल यादव से अखिलेश का मंत्रालयों का प्रभार वापस ले लेना। इन सब बदलते घटनाक्रम के बीच शिवपाल यादव आज दिल्ली जाते है और मुलायम से दो घंटे तक बातचीत होती है।
अब गुरुवार की संसदीय दल की बैठक के बाद ही ये साफ़ हो पायेगा के मुलायम और समाजवादी पार्टी का आगे का क्या रुख रहता है।मुलायम सिंह परिवार में चाचा भतीजे के बीच मचा घमासान अभी तक थमा नहीं है। सुलह सफाई कर मामला निपटाने के लिए शिवपाल यादव दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी बैठक जारी है।
इसके पहले मंगलवार को मंत्रालय छीनने से नाराज शिवपाल यादव देर रात सैफई पहुंचे थे। बुधवार की सुबह उन्होंने अपने सैफई में अपने समर्थकों के सामने भाषण भी दिया था। उसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि जो मुलायम कहेंगे वही वे करेंगे।
क्यों है शिवपाल नाराज ?
यूपी की राजनीति में जोरदार उठा पटक चल रही है।
मंगलवार शाम मुलायम सिंह ने पार्टी के उप्र इकाई की कमान शिवपाल को सौंप दी थी।
मगर देर रात अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव से सात मंत्रालय छीन लिए।
PWD, सिंचाई, सहकारिता औऱ राजस्व जैसे अहम मंत्रालय छीनने से शिवपाल बेहद नाराज हैं।
मौके की नजाकत देखते हुए मुलायम सिह ने रात से ही सुलह की कोशिशें शुरू कर दी थी।
बुधवार को दिल्ली में मुलायम सिंह के बंगले में शिवपाल और मुलायम के बीचज मैराथन बैठक भी हुई।
https://rashtriyadinmaan.com
