अखिलेश यादव दे सकते हैं आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा, बतौर CM सम्भाल सकते मुलायम कमान


 

images-50

लखनऊ:  सत्तारूढ़ समाजवादी सरकार में छिड़ी महाभारत के बीच अब कई अहम खबरें सामने आ रही हैं। खबर है कि अखिलेश यादव आज सीएम के पद से इस्तीफा दे सकते हैं।  सूत्रों के मुताबिक पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह को विधायक अपना नेता चुन सकते हैं। जिसके लिए राजधानी लखनऊ में पार्टी विधानमंडल दल की बैठक होनी है।अगर ऐसा होता है तो मुलायम ही बतौर सीएम यूपी की कमान संभालेंगे।

इस बीच, इटावा से खबर है कि मुलायम के कहने पर नाराज शिवपाल सिंह को मनाने गए घरवालों को नाकामी हाथ लगी। शिवपाल मंत्री पद से इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। बता दें कि शिवपाल ने कहा था कि अखिलेश के साथ काम करना अब उनके लिए नामुमकिन है।

सुबह 10 बजे के करीब अखिलेश यादव गवर्नर राम नाईक से मुलाकात करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वह नाईक से मुलाकात के दौरान सीएम पद से इस्तीफा सौंप देंगे। वहीं, इसी दौरान विधायक दल की बैठक होनी है। जहां मुलायम को नेता चुना जा सकता है। मुलायम मंगलवार को दिल्ली में थे। वहां सपा के राज्यसभा सांसद अमर सिंह और पार्टी महासचिव रामगोपाल के साथ उन्होंने लंबी बैठक की। अखिलेश से खफा शिवपाल यादव इटावा में हैं। उन्हें मनाने का जिम्मा मुलायम ने परिवार के लोगों को सौंपा है।

मुलायम के निर्देश पर शिवपाल सिंह के बेटे अंकुर यादव अपनी मां सरला यादव के साथ लखनऊ से पहुंचे। वहीं, बररेहल ब्लॉक प्रमुख और शिवपाल के बहनोई डॉ. अजंट सिंह यादव भी शिवपाल के पास पहुंचे। अजंट सिंह और शिवपाल के बीच लंबी चर्चा हुई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक शिवपाल इतने खफा हैं कि वह नहीं माने। देर रात तक शिवपाल के आवास के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ भी जुटी रही।

 

–

 

अब क्या हुआ?

-सोमवार (12 सितंबर) को अखिलेश ने गायत्री प्रसाद प्रजापति और राजकिशोर को बर्खास्त कर दिया।

-मंगलवार को सीएम ने शिवपाल के चहेते आईएएस और सूबे के चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल को पद से हटा दिया।

-इसके तुरंत बाद मुलायम ने अखिलेश की जगह शिवपाल को सपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।

-अखिलेश ने मुलायम के इस कदम के बाद शिवपाल से तीन विभाग छीन लिए थे।

 

बीजेपी-बीएसपी ने बताया ड्रामा

सपा को चलाने वाले मुलायम परिवार में छिड़े संग्राम को बसपा-बीजेपी ने नया ड्रामा करार दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि सपा सिनेमाबाज पार्टी है। वहीं, दो दिन पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी पूरे मामले को ड्रामा बताया था।


Scroll To Top
Translate »