
लखनऊ,। चाचा शिवपाल से उनके आवास पर मिलने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पॉलिटिक्स कोई गेम नहीं एक सीरियस बिजनस है।
पार्टी कार्यकर्ताआेंं से कहा कि हमको पोस्टर, होर्डिंग व बैनर नहीं चाहिए। पार्टी कार्यकर्ता सरकार के कामों को ईमानदारी से जनता को बताएं। कहाकि अगर सभी ने ईमानदारी से अपने काम को अंजाम दिया तो फिर 2017 में सपा की सरकार बनेगी। पांच दिन के घमासान के बाद अखिलेश यादव चाचा शिवपाल के घर से निकले तो उनका मूड बदला सा था। कहा कि अब पार्टी के कार्यकर्ता गलत काम नहीं करेंगे। अब सरकार के मंत्रियों के साथ ही पार्टी के विधायक तथा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता सिर्फ सरकार के सभी कामों को जनता तक पहुंचाएं।अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों का समृद्ध और बड़ा संगठन है। मैं प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल चाचा को पूरा सहयोग दूंगा।
उन्होंने कहा शिवपाल चाचा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। मैं खुद उन्हें बधाई देने उनके घर गया था। अखिलेश ने कहा कि राजनीति में कोई गेम नहीं होता सिर्फ सेवा होती है। हमारी लड़ाई से विरोधियों को मौका मिल गया। अब हम सबको मिलकर चुनाव में जुट जाना है। उन्होंने कहा कि आज मैं चाचा के घर गया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नहीं। उन्होंने कहा कि आज से बुआ कहना बंद कर दूंगा। पार्टी की मजबूती के लिए इस बार पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मैं भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से कुछ तो कहूंगा। अब तो मेरे काम की चर्चा होनी चाहिए। मैं कई गेमों का प्लेयर रहा।अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज है। अब मैं चार अक्टूबर को कानपुर मेट्रो रेल सेवा का शिलान्यास करूंगा। एक बार फिर परीक्षा हमारी होने जा रही है।
अखिलेश ने कहा कि हम प्रदेश को समाजवादी पेंशन दे रहे हैं। मैं यूथ विंग का राष्ट्रीय प्रभारी हूं। वादा करने पर 2012 में बहुमत मिला। वादा पूरा करके दिखाया,घोषणापत्र में जो वादे नहीं वो भी किए।उन्होंने कहा कि समाजवादियों के कारण विरोधियों की खबर नहीं चल रही। परीक्षा मेरी तो टिकट बांटने का अधिकार मेरा है। इस बार नेताजी की बात पर अमल करते हुए सप्लीमेंट्री बजट में किसानों के लिए धन दिया है। अब नौजवान पूरी ईमानदारी से काम करें। तुलना करके देख ले हमने नौकरियों ज्यादा दी।उन्होंने कहा कि समाजवादियों का शानदार और बड़ा संगठन है। हमने भी लाल टोपी पहनकर साईकिल चलाई है। अब वक्त कम है जनता को बताए सरकार के काम बताएं कार्यकर्ता। इनके आज के कृत्य से विरोधियों को अच्छा मौका मिल गया है।
नेताजी ने मुझ पर विश्घ्वास किया तो मैं उसके लिए काम कर रहा हूं। कहा कि भूल गया था कि मैं यूथ विंग का राष्ट्रीय प्रभारी हूं। भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि समय कम है क्घ्योंकि दूसरे लोग प्रचार में माहिर हैं। अब चुनाव आ गया है उसके लिए काम करना है। कहा कि संगठन और बूथ स्घ्तर तक पार्टी के लिए जो करना चाहिये उसे करूंगा।
https://rashtriyadinmaan.com
