अखिलेश पर बरसे मुलायम, बोले- ‘मैंने CM बनाया, नहीं तो कभी CM नहीं बनते अखिलेश’


 

 

images-37लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुख्या  मुलायम सिंह यादव लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर बरसे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि चापलूसी करना बंद करें.

 

संबोधन में कार्यकर्ता लगातार अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाते रहे और मुलायम लगातार कार्यकर्ताओं के सामने ये बताते रहे कि अखिलेश की वजह से पार्टी नहीं, पार्टी की वजह अखिलेश हैं.

मुलायम ने कहा, ‘’2012 में अगर मैंने अखिलेश को सीएम नहीं बनाया होता, तो वो कभी भी सीएम नहीं बन सकते थे. मैं गंभीर रूप से बीमार था और गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती हुआ था, उस दौरान देश के पीएम से लेकर कई बड़े नेताओं के संदेश आए और वो खुद मेरा हालचाल जानने आए, लेकिन मेरा बेटा अखिलेश मेरे पास सात दिन बाद आया.’’

अखिलेश का पार्टी को खड़ा करने में कोई योगदान नहीं रहा, जो भी किया वो शिवपाल और रामगोपाल के साथ मिलकर मैंने और बाकी नेताओं ने किया.’’

मुलायम ने कार्यकर्ताओं से यहां तक कह दिया, ‘’ये हमारे घर का मामला है इस मामले में आप लोगों को बोलने कोई अधिकार नहीं है जो तय करना होगा वो मैं तय करूंगा क्योंकि पार्टी मैंने खड़ी की है.’’


Scroll To Top
Translate »