समाजवादी पार्टी में भारी फेरबदल, बड़े पदों पर किए गए बदलाव


    2016_6image_12_19_44189282310-ll
लखनऊ | समाजवादी पार्टी में जारी गृहकलह को खत्म करने की कोशिश में पार्टी में बड़े बदलाव किए गए हैं। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह की अध्यक्षता में हुई पार्टी कार्यकारिणी बैठक में प्रवक्ता व महासचिव पद में बदलाव हुए हैं।
लंबे समय से प्रवक्ता के पद पर रहे राजेंद्र चौधरी को हटाया गया है तो प्रमुख महासचिव के पद से अरविंद सिंह गोप को हटाकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश को बनाया गया है।
हालांकि संगठन में हुए बदलाव पर 24 घंटे बाद लिस्ट जारी होगी। संगठन में किए गए बदलाव पार्टी में जारी कलह को खत्म करने के लिए किए जा रहे हैं।
अभी तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चल रही जंग खत्म हो गई है। शिवपाल यादव पार्टी के अध्यक्ष रहेंगे जबकि टिकट के मामले में अखिलेश की भी स्वीकृति ली जाएगी।

Scroll To Top
Translate »