गायत्री की वापसी भ्रष्टाचार को खुलेआम स्वीकृति: केशव प्रसाद मौर्य


b45b3c324218b2854e1385fa7844709c_m

लखनऊ,। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव द्वारा गायत्री प्रसाद प्रजापित को पुनः मंत्री मण्डल में लिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे गायत्री प्रसाद प्रजापति की पुनः मंत्री मण्डल में वापसी भ्रष्टाचार को खुलेआम स्वीकृति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के विरूद्ध मा0 उच्चन्यायाल द्वारा सीबीआई जांच के आदेश किये गये उसको पुनः मंत्री पद नवाजना भ्रष्टाचार को मजबूती प्रदान करना है।

श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा बहुत पहले से आरोप लगाती आई है कि अखिलेश यादव सरकार भ्रष्टाचार और अपराध को संरक्षण प्रदान कर रही हैए मंत्री मण्डल में गायत्री प्रजापति की वापसी से भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार पर लगाये गये आरोप प्रमाणित हो गये है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लगातार साढ़े चार वर्षाे से सरकार के अन्दर कई शक्ति केन्द्रो की बात चर्चा में रही है। जिसके कारण प्रदेश का विकास अवरूद्ध रहाए भ्रष्टाचार और अपराध पर कोई नियत्रंण सम्भव नहीं हो सका। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अनेक बार दी गयी नसीहते न तो प्रदेश के पुलिस प्रशासन के अमल में आ सकी और न ही शासनतंत्र की कार्यशैली में कोई र्निणायक और प्रभावी परिवर्तन हो सका।

उन्होंने कहा कि श्री अखिलेश यादव के आठवें मंत्री मण्डल विस्तार में उन्हीं द्वारा बाहर किये गये तीन मंत्रियों की शपथ ने पुनरू सरकार के कई शक्ति केन्द्रो की चर्चा को प्रमाणित कर दिया है।श्री मौर्य ने अखिलेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मंत्री मण्डल विस्तार से जहां एक तरफ भ्रष्टाचार को खुली स्वीकृत मिली है वहीं दूसरी तरफ खनन माफियाओंए जमीनों पर अवैध कब्जोंए भ्रष्टाचार तथा अपराध में लिप्त ऐसे तत्वों को भी खुलेआम संरक्षण प्राप्त हुआ है। जो अभी तक सरकार के शक्ति केन्द्रों से संरक्षण प्राप्त कर खनन लूट और जमीनों पर अवैध कब्जों को अंजाम दे रहे थे। तथा किसानोंए गरीबों और बेरोजगारों का हक मारकर अपनी तिजोरी भर रहे थे।

भाजपा अध्यक्ष ने मंत्री मण्डल विस्तार में जिस तरह से जातीय और एक वर्ग विशेष को खुश करने की कवायद की गई है पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इन दलों की कथनी.करनी में जमीन आसमान का अंतर है और जनता सच जानती है। श्री मौर्य ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने जातिवाद की राजनीति करने वाले सपाए बसपा तथा कांग्रेस को उनका स्थान बता दिया था और पुनरू 2017 में जाति और वर्ग के वोटो की गुणा.गणित करने वाले इन दलों को जातिवादी राजनीति का कड़ा जबाब देगी और सबका साथ.सबका विकास के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी होगी।


Scroll To Top
Translate »