मिशन 2017: सपा ने घोषित किए 7 नए प्रत्याशी


 

0f97cccb1b8abcf4058b74437296ddbd_m

लखनऊ। मिशन 2017 के लिए समाजवादी पार्टी में उलटफेर किया गया है। पूर्व में घोषित हुए विधानसभा चुनाव 2017 के लिए प्रत्याशियों में से 14 सीटों पर उम्मीदवारों को बदल दिया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने 7 नए प्रत्याशी घोषित किए हैं।

जानकारी के अनुसार नकुड़ सहारनपुर से मोहम्मद इरशाद, नानपारा से जयशंकर सिंह , कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव को पयागपुर से, ओबरा से संजय यादव, डिबाई से हरीश लोधी, गोपामऊ से राजेश्वरी,सांडी से ऊषा वर्मा ,जलालपुर अम्बेडकर से सुभाष राय ,नौतनवा से अमन मणि त्रिपाठी को टिकट मिला है।वहीं दूसरी ओर बुलंदशहर के खुर्जा से सुनीता चौहान का टिकट काट दिया गया है, उनकी जगह रविन्द्र वाल्मीकि प्रत्याशी होंगे जबकि हाथरस से राम नारायण काके की जगह मूलचंद जाटव अब सपा से चुनाव लड़ेंगे।

रायबरेली की जगदीशपुर सीट से विजय कुमार पासी की जगह अजीत प्रसाद पुत्र अवधेश प्रसाद को टिकट दिया गया है। अवधेश प्रसाद सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इसी तरह से कौशाम्बी के चायल से चन्द्रबली सिंह पटेल की जगह पार्टी ने बालम द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया है। आगरा के फतेहपुर सिकरी से राजकुमार चाहर की जगह श्रीनिवास शर्मा तथा आगरा के ही खैरागढ़ से विनोद कुमार सिकरवार की जगह रानी पक्षालिका सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वह पूर्व मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह की पत्नी हैं।

कानपुर देहात के सिकंदरा से महेंद्र कटियार की जगह सीमा सचान को प्रत्याशी बनाया गया है। वाराणसी के शिवपुर से अरविन्द कुमार मौर्या की जगह अवधेश पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है। मिर्जापुर के मढ़ीहान से रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल की जगह सुरेन्द्र सिंह पटेल अब अन्य उम्मीदवार होंगे। ललितपुर से ज्योति लोधी की जगह चंद्र भूषण सिंह बुंदेला को टिकट दिया गया है।


Scroll To Top
Translate »