जनता तय करेगी किसकी सरकार बनेगीः अखिलेश यादव


14516519_1217649168257924_6808359214662994143_n
मुख्यमंत्री ने किया लोक भवन का उद्घ्घाटन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बदलाव की बयार को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सोमवार को नए मुख्यमंत्री कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह, आजम खान और राजेंद्र चैधरी मौजूद रहें। सीएम अखिलेश यादव ने विधानभवन रोड पर बने नए कार्यालय (लोक भवन) में कैबिनेट की बैठक भी की। नए परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधायकों को गाड़ी से उतरकर पैदल जाना पड़ रहा है। सुरक्षा कारणों के चलते मंत्री पारस नाथ यादव के गनर को भी बाहर कर दिया गया। विधानभवन रोड पर नया मुख्यमंत्री कार्यालय 602 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। मुख्यमंत्री का नया कार्यालय लोकभवन के नाम से जाना जाएगा। लोकभवन पूरी तरह से हाईटेक है। यहां 1300 लोग एकसाथ बैठकर काम कर सकेंगे। दो-ब्लाक में बने इस सचिवालय में मुख्यमंत्री का दफ्तर बी-ब्लाक में पांचवें तले पर है।

 अखिलेश यादव ने आज कहा कि जीत तो तुरुप के पत्ते वाले की ही होगी।उन्होंने ये बात कहकर संकेत दे दिया कि समाजवादी पार्टी में हुआ हालिया विवाद अभी पूरी तरह थमा नहीं है। यादव आज यहां सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ नवनिर्मित मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। विधानसभा चुनाव के लिए आज घोषित सात उम्मीदवारों के बारे में उनका कहना था, ‘मुझे कुछ नहीं पता है, नहीं मालूम कि किसका टिकट कटा है या किसको मिला है, मैं झूठ नहीं बोलता, मैं अपनी आदत नहीं बदल सकता लेकिन इतना पता है कि जीत तो उसी की होती है जिसके पास तुरुप का इक्का होता है। उन्होंने कहा, ‘मैने सब अधिकार छोड़ दिए हैं। हमारी राय आप लोग जानते हैं। मैं पहले ही सब कह चुका हूं।’ वह कुछ और भी बोलना चाहते थे लेकिन उनके बगल बैठे पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने उन्हें रोक दिया।

14517552_1217649244924583_5356652496550178085_n

उनसे पूछा गया था कि महराजगंज के नौतनवां सीट से अमनमणि त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। अमनमणि पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है और इसकी जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) से कराने की संस्तुति आप ही ने की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि किस-किस को टिकट मिला है लेकिन अभी इसमें बदलाव भी किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ताकतें चुनाव को विकास के मुद्दे से हटाने में लगी हुई हैं। यह ताकतें मुजफफरनगर दंगों जैसे मुद्दों को उभारना चाहती हैं लेकिन सपा केवल विकास को ही आगे रखकर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र में दो साल से अधिक सरकार बने हो गये। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए अब तक क्या किया है। चुनाव किस मुद्दे पर वह लड़ेंग़े। यादव ने कहा कि उनकी सरकार लैपटॉप के बाद अब स्मार्ट फोन बांटने जा रही है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया और कहा कि उनकी सरकार के फैसले से नयी पीढ़ी को लाभ देने की कोशिश की गयी है।

सीएम अखिलेश यादव ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि लोक भवन का उद्घाटन आज किया गया क्योंकि नवरात्र से बेहतर दिन कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार रहेगी तो जनता को लाभ मिलेता रहेगा। वे बोले कि साढ़े चार साल में सपा ने बहुत काम किया है। आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा है। विरोधियों के पास विकास का मुद्दा नहीं है। जनता ही तय करेगी किसकी सरकार बनेगी। मेट्रो के लिए वे बोले कि वाराणसी और कानपुर में भी जल्द मेट्रो दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं की सरकार है और इसका नई पीढ़ी को फयदा जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगला बजट भी वही पेश करेंगे। उनकी सरकार ने जनहित के कार्य किए हैं, जनता उन्हें दोबारा सत्ता की चाबी सौपेगी।

सीएम के नए ऑफिस में स्टोन क्लेडिंग, रिफ्लेक्टिव ग्लास, साउंड इन्सुलेशन के लिए डबल वैक्यूम ग्लास, फर्श पर इटैलियन मार्बल, ग्रेनाइट, बिट्रीफाइड टाइल्स और वुडेन फ्लोरिंग इस्तेमाल हुई है। साथ ही मैटेलिक ग्रिड, जिप्सम व वुडेन फाल्स सीलिंग, दीवारध्पिलर की सेफ्टी के लिए स्टेनलेस स्टील के कार्नर गार्ड लगाए गए हैं। दरवाजों और खिड़कियों में ब्रास फिटिंग्स और डोर क्लोजर व मैलामाइन पॉलिश पीयू कोटिंग है। बेसमेंट पार्किंग के ऊपर लैंड स्केपिंग और परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ट्यूबवेल, डब्ल्यूटीपीध्एसटीपी लगाया गया है। नए सीएम ऑफिस में इलेक्ट्रिक सप्लाई के लिए 33 केवी सब-स्टेशन लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए एख हजार केवीए के 3 जनरेटर लगे हैं। सेंट्रल एयरकंडीनिंग सिस्टम लगा है। 15 लिफ्ट और एनर्जी इफीशिएंट लाइट फीचर्स लगाए गए हैं।

 


Scroll To Top
Translate »