उच्च न्यायालय के नवीन भवन में कामकाज की शुरुआत राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री भी रहे कार्यक्रम में मौजूद


unnamed

लखनऊ,। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खण्डपीठ के गोमती नगर स्थित नवीन भवन में कामकाज की शुरुआत के प्रथम दिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमम में शिरकत की। इस अवसर पर उच्च न्यायालय में आज से कामकाज की शुरुआत राज्यपाल राम नाईक द्वारा ध्वजारोहण कर की गई।

उन्होंने एक शिलापट्ट का अनावरण भी किया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप बाबासाहेब भोसले, न्यायमूर्ति विमलेश कुमार शुक्ला, अमरेश्वर प्रताप साही, सीनियर जज सत्येन्द्र सिंह चैहान, श्रीनारायण शुक्ला, अजय लाम्बा, शबीहुल हसनैन, डॉ.देवेन्द्र कुमार अरोड़ा, अनिल कुमार, रितुराज अवस्थी, अभय महादेव थिप्से, देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, महेन्द्र दयाल, राकेश श्रीवास्तव, अताउर्रहमान मसूदी, राजन रॉय, श्रीमती रंजना पाण्डया, अनंत कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव.2, डॉ0 विजय लक्ष्मी, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव तथा रवीन्द्र नाथ मिश्रा.2 उपस्थित रहे।


Scroll To Top
Translate »