
लखनऊ,। बारामूला के सैनिक कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवान नितिन यादव का उनके पैतृक गांव नंगालाबरी में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव शहीद नितिन यादव को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे… इस दौरान शिवपाल यादव ने शहीद जवान के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने ओम पुरी के सेना को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि ओम पुरी देश के गद्दार हैं। बता दें कि भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर बॉलीवुड फिल्मों के चरित्र अभिनेता ओमपुरी ने बेहद विवादास्पद बयान दिया था। ओमपुरी ने कहा कि किसने कहा है सैनिकों से कि सेना में भर्ती हो और बंदूक उठाए।
जानकारी के अनुसार इटावा थाना चैबिया इलाके के नगला वरी गांव के रहने वाले बलबीर सिंह यादव के पुत्र नितिन यादव जो की कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए। उनके शहीद होने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो उनके घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया। सुबह जैसे ही शहीद का शव लाया गया तो उनकी एक झलक पाने के लिए तरस रहा था। नितिन यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नितिन यादव के शव को मुखाग्नि नितिन के बड़े भाई सचिन यादव ने दी। शव के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव वहां पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव परिजनों से भी मिले और उन्हें हर संभव मदद का आश्वाशन दिया।
https://rashtriyadinmaan.com
