
लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री एवं यूपीए सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभारी संजय दीक्षित की प्रेरणा से जनपद बस्ती, भदोही, गोरखपुर, गोण्डा एवं मऊ जनपद के सैंकड़ों लोगों ने उ0प्र0 कांग्रेस कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन डॉ0 संजय सिंह, सांसद, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव, प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक फजले मसूद तथा उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी प्रशासन प्रमेाद सिंह एवं डॉ0 आर0पी0 त्रिपाठी के समक्ष सोमवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि भाजपा, सपा और बसपा की नीतियों से प्रदेश की जनता का मोहभंग हो चुका है। राहुल की किसान यात्रा तथा 27 साल यूपी बेहाल यात्रा और अब राहुल संदेश यात्रा के जरिये कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को जनता के बीच उजागर किये जाने एवं गैर कांग्रेसी सरकारों के कुशासन को जनता के बीच ले जाने से आम जनता का कांग्रेस के प्रति रूझान तेजी के साथ बढ़ा है, यही कारण है कि विभिन्न जनपदों से लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
उन्होने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से जनपद बस्ती के आचार्य ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, मनोज कुमार उपाध्याय, जनपद भदोही के अनिल कुमार पाठक‘गुड्डू’ एवं सुरेश तिवारी, जनपद गोरखपुर के दयाशंकर सिंह, जनपद गोण्डा के बाबू हेमन्त राव, प्रवीण कुमार राव एवं नित्यानन्द राव तथा जनपद मऊ के मो0 अफ्फान सहित इनके सैंकड़ों साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
https://rashtriyadinmaan.com
