
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के जाने-माने सांसद योगी आदित्यनाथ, यूपी के मुख्यमंत्री बनने के लिए बीजेपी पर दबाव डाल रहे हैं. अंग्रेजी अखबार संडे गार्जियन की खबर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के सासंद योगी आदित्यनाथ पार्टी नेतृत्व पर उन्हें यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए दबाव बना रहे हैं.
इस अंग्रेजी अखबार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आदित्यनाथ ने अपने पार्टी नेतृत्व को यह संकेत दिए हैं कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं गई तो वह पार्टी के साथ नहीं रह पाएंगे. हालांकि, भाजपा ने अभी तक यह फैसला नहीं किया है कि यूपी में वे चुनाव से पहले मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करेंगे या नहीं.
बता दें कि मोदी सरकार के पिछले मंत्रीमंडल विस्तार में योगी आदित्यनाथ को कैबिनेट मंत्री का पद दिया जा रहा था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा कि, मै अभी यूपी पर फोकस करना चाहता हूं. आपको ये बता दें कि योगी आदित्यनाथ 1998 से लगातार अभी गोरखपुर से सांसद हैं, और साथ ही साथ ये गोरखपुर मठ के महंत भी हैं.
इसके साथ ही वे हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं. आदित्यनाथ की मांग को लेकर बीजेपी में हलचल मच गयी है. इस मांग को दखते हुए बीजेपी यह तय नहीं कर पा रहा है कि सीएम उम्मीदवार की घोषणा की जाए या नहीं.
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी एकता को ध्यान में रखते हुए भाजपा सीएम उम्मीदावर की घोषणा नहीं करेगी. कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि असम चुनाव के जैसा यूपी में भी सीएम उम्मीदवार की घोषणा की जाये.
https://rashtriyadinmaan.com
