अमर सिंह ने नेताजी को कैसे बचाया? क्या CBI-SC को मैनज किया था: रामगोपाल

rdescontroller

लखनऊ. समाजवादी पार्टी से निकाले गए प्रो. रामगोपाल यादव ने मंगलवार को मुलायम, अमर सिंह और शिवपाल पर निशाना साधा। कहा, ‘अमर सिंह एक एमएलए तक नहीं जिता पाए हैं। ईश्‍वर उनका भला करे। जनता की निगाह में अपराध हुआ है। मुलायम सिंह यादव ने जो कहा, वो एक नॉनसेंस स्टेटमेंट है। उनको कहने से पहले सोचना चाहिए था कि वो क्या कहना चाहते हैं। क्या वह ये कहना चाहते हैं कि अमर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट और सीबीआई को मैनेज कर लिया?’ बता दें कि सोमवार को मुलायम ने कहा था कि अमर सिंह ने मुझे सजा से बचाया, नहीं तो जेल हो जाती।

खोटे सिक्‍के ने असली सिक्‍के को बाहर कर दिया…

– मीडिया से बातचीत में रामगोपाल ने कहा, ‘वे जनता के बीच में अपराधी सिद्ध हो गए हैं। पैसे के बल पर चुनाव नहीं जीता जा सकता है। जनता इन लोगों को सबक सिखाएगी।’
– ‘राज्‍यसभा सांसद क्‍यों नहीं रहूंगा मैंने अपने मन से पार्टी नहीं छोड़ी। जो मेरे अंतर्मन में होगा, वो करूंगा।’
– अमर सिंह पर कमेंट करते हुए कहा, ‘खोटे सिक्‍के ने असली सिक्‍के को मार्केट से बाहर कर दिया। मुलायम सिंह जी ने अमर सिंह का सपोर्ट किया। क्‍या अमर के कहने पर सुप्रीम कोर्ट ने मुलायम के पक्ष में फैसला किया था।’
– ‘नेताजी और शिवपाल जी ही बता पाएंगे कि अमर सिंह में क्‍या खास है।’
– ‘मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ कोई सीबीआई केस नहीं है। सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट को मैनेज नहीं किया जा सकता है।’
– ‘मुलायम असंवैधानिक बयान दे रहे हैं। मुलायम को ऐसा नहीं कहना चाहिए।’
सोमवार को हुई मीटिंग में हुआ था विवाद
– सोमवार को हुई मीटिंग में मुलायम सिंह यादव ने बेटे अखिलेश की जगह भाई शिवपाल का साथ दिया था। लखनऊ पार्टी ऑफिस में मीटिंग के दौरान मुलायम ने कहा था, ”पद मिलते ही लोगों का दिमाग खराब हो जाता है। शिवपाल मेहनती और जनता के नेता हैं।”
– मुलायम ने अमर सिंह, शिवपाल, गायत्री प्रजापति को लेकर अखिलेश के विरोध को नकारा।
– आखिर में बेटे से कहा कि चाचा शिवपाल से गले मिलो। दोनों मंच पर करीब आए। लेकिन अखिलेश ने कहा- आप अमर सिंह से मिलकर मेरे खिलाफ झूठी खबरें चलाते हो।
– इस पर शिवपाल ने माइक छीनकर कहा- क्यों झूठ बोलते हो? इसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक और फिर धक्कामुक्की हुई।
– इसके बाद देर शाम मुलायम की तबीयत खराब हो गई। उनके दांत में अचानक तेज दर्द उठा, जिसके बाद डॉक्‍टरों की टीम ने उनकी जांच की।
अमर सिंह के बारे में क्या कहा था मुलायम ने
– मुलायम सिंह ने सोमवार को हुई पार्टी मीटिंग में कहा था, ”अमर सिंह ने मुझे सजा से बचाया। पार्टी में भी नहीं था अमर फिर भी मुझसे मेदांता मिलने आया। अमर ने बहुतों को बचाया, अहसानफरामोश मत बनो।”
– ”तुम अमर सिंह को गाली देते हो, उसने मेरी बहुत मदद की। अमर सिंह मेरा भाई है। तुम लोगों ने प्रजापति काेे भी अपमानित किया।”
– ”अगर मैं चाहता तो पीएम बन जाता लेकिन लालू ने अड़ंगा लगा दिया।”
– बता दें कि अमर सिंह को अखिलश ने रविवार को दलाल कहा था। कहा था कि वे बाहरी परिवार में किसी बाहरी शख्स का दखल मंजूर नहीं करेंगे।

लखनऊ. समाजवादी पार्टी से निकाले गए प्रो. रामगोपाल यादव ने मंगलवार को मुलायम, अमर सिंह और शिवपाल पर निशाना साधा। कहा, ‘अमर सिंह एक एमएलए तक नहीं जिता पाए हैं। ईश्‍वर उनका भला करे। जनता की निगाह में अपराध हुआ है। मुलायम सिंह यादव ने जो कहा, वो एक नॉनसेंस स्टेटमेंट है। उनको कहने से पहले सोचना चाहिए था कि वो क्या कहना चाहते हैं। क्या वह ये कहना चाहते हैं कि अमर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट और सीबीआई को मैनेज कर लिया?’ बता दें कि सोमवार को मुलायम ने कहा था कि अमर सिंह ने मुझे सजा से बचाया, नहीं तो जेल हो जाती।

खोटे सिक्‍के ने असली सिक्‍के को बाहर कर दिया…

– मीडिया से बातचीत में रामगोपाल ने कहा, ‘वे जनता के बीच में अपराधी सिद्ध हो गए हैं। पैसे के बल पर चुनाव नहीं जीता जा सकता है। जनता इन लोगों को सबक सिखाएगी।’
– ‘राज्‍यसभा सांसद क्‍यों नहीं रहूंगा मैंने अपने मन से पार्टी नहीं छोड़ी। जो मेरे अंतर्मन में होगा, वो करूंगा।’
– अमर सिंह पर कमेंट करते हुए कहा, ‘खोटे सिक्‍के ने असली सिक्‍के को मार्केट से बाहर कर दिया। मुलायम सिंह जी ने अमर सिंह का सपोर्ट किया। क्‍या अमर के कहने पर सुप्रीम कोर्ट ने मुलायम के पक्ष में फैसला किया था।’
– ‘नेताजी और शिवपाल जी ही बता पाएंगे कि अमर सिंह में क्‍या खास है।’
– ‘मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ कोई सीबीआई केस नहीं है। सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट को मैनेज नहीं किया जा सकता है।’
– ‘मुलायम असंवैधानिक बयान दे रहे हैं। मुलायम को ऐसा नहीं कहना चाहिए।’

Scroll To Top
Translate »